लाइफस्टाइल

क्या आप देंगे Chocolate Day पर ₹60,000 का चॉकलेट? जानिए दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट आखिर क्यों है इतनी खास

Chocolate Day: पर आमतौर पर लोग दिल, फूल और चॉकलेट गिफ्ट करते हैं। लेकिन क्या आप कभी सोच सकते हैं कि एक चॉकलेट की कीमत ₹60,000 तक हो सकती है? यह कोई मजाक नहीं है। दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट To’ak को सिर्फ मिठाई नहीं, बल्कि एक लक्जरी अनुभव माना जाता है।
2 min read
Feb 07, 2026
To'ak Chocolate, Chocolate Day ,चॉकलेट
World’s Most Expensive Chocolate|फोटो सोर्स – Freepik

Chocolate Day: चॉकलेट डे पर आमतौर पर लोग अपने प्यार का इजहार मीठी-सी चॉकलेट से करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ₹60,000 की एक छोटी-सी चॉकलेट के बारे में सोचा है? सुनने में अजीब लग सकता है, मगर दुनिया में ऐसी लग्जरी चॉकलेट मौजूद है जिसकी कीमत जानकर हर कोई हैरान रह जाता है। आखिर इसमें ऐसा क्या खास होता है क्या यह सिर्फ अमीरों का शौक है या सच में स्वाद, क्वालिटी और एक्सक्लूसिविटी का अनोखा मेल? Chocolate Day के मौके पर जानते हैं इस दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट के पीछे की दिलचस्प कहानी।

आम चॉकलेट और क्राफ्ट चॉकलेट में फर्क

बाजार में मिलने वाली ज्यादातर चॉकलेट्स में शुगर, फ्लेवर और कई तरह के केमिकल्स होते हैं। वहीं क्राफ्ट चॉकलेट सिर्फ दो चीजों से बनती है काकाओ और केन शुगर।इसका स्वाद नकली नहीं होता, बल्कि काकाओ बीन्स के असली फ्लेवर से आता है, जैसे अच्छी कॉफी या वाइन में होता है।

काकाओ की खास खेती

To’ak की चॉकलेट इक्वाडोर के मनाबी इलाके में उगाए गए काकाओ से बनती है। यह इलाका काकाओ के लिए बहुत खास माना जाता है। यहां की मिट्टी और मौसम काकाओ को अलग स्वाद देते हैं।यहां सिंचाई नहीं की जाती, जिससे हर साल की फसल का स्वाद थोड़ा अलग होता है।

बेहतरीन क्वालिटी के बीन्स

इस चॉकलेट के लिए काकाओ सिर्फ 14 छोटे फार्म्स से लिया जाता है। इस्तेमाल होती है 100% नेशनल किस्म, जो अब बहुत कम बची है। हर बीन्स को कई बार हाथ से छांटा जाता है, ताकि सिर्फ बेहतरीन क्वालिटी ही चुनी जाए।

समय के साथ निखरता स्वाद

To’ak की कुछ चॉकलेट्स को व्हिस्की, बॉर्बन या कॉन्यैक के पीपों में महीनों और सालों तक रखा जाता है। इससे चॉकलेट का स्वाद और खुशबू और गहरी हो जाती है।कुछ बार्स को तीन साल तक एज किया जाता है।

₹60,000 वाली चॉकलेट में क्या खास?

To’ak की सबसे महंगी Art Series चॉकलेट मशहूर कलाकार ओसवाल्डो गुआयसामिन को समर्पित है।यह लकड़ी के खास बॉक्स में आती है, साथ में लकड़ी की चिमटी और कलाकार की ड्रॉइंग भी मिलती है।

आखिर इतनी महंगी क्यों?

इस चॉकलेट में शहद, टॉफी, तंबाकू, फल और लकड़ी जैसे फ्लेवर महसूस होते हैं। यह एक बार खाकर खत्म करने वाली चॉकलेट नहीं, बल्कि धीरे-धीरे महसूस करने का अनुभव है।इसकी कीमत सिर्फ चॉकलेट की नहीं, बल्कि मेहनत, कला और पूरे अनुभव की होती है।

Updated on:
07 Feb 2026 05:00 pm
Published on:
07 Feb 2026 04:58 pm