Miss Universe 2025: विवादों, दबाव और चुनौतियों के बीच फातिमा ने अपनी ग्रेस और आत्मविश्वास से जजों व दर्शकों का दिल जीत लिया।Miss Universe का ताज फातिमा बॉश के सिर सजा। जानिए कौन हैं Miss Universe 2025 ।
Miss Universe 2025: दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी प्रतियोगिताओं में से एक Miss Universe 2025 में इस बार मैक्सिको ने बाजी मार ली है। फातिमा ने अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर ताज अपने नाम किया। वहीं भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं मनिका विश्वकर्मा भी स्टेज पर खूब चमकीं और अपनी शानदार ग्रेस व इंटेलिजेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। जानिए मनिका किस खास स्थान पर रहीं और ग्लोबल स्टेज पर भारत का प्रदर्शन कैसा रहा।
इस साल मुकाबला बेहद कड़ा रहा और फाइनल में चिली, कोलंबिया, क्यूबा, ग्वाडेलूप, मेक्सिको, प्यूर्टो रिको, वेनेज़ुएला, चीन, फिलीपींस, थाईलैंड, माल्टा और कोट डी’आइवर की मॉडल्स ने जगह बनाई।1952 में बनी Miss Universe Organization ने हमेशा की तरह इस बार भी महिलाओं को लीडरशिप, शिक्षा, सामाजिक प्रभाव और विविधता के मंच पर अपनी पहचान बनाने का मौका दिया।
25 वर्षीय फातिमा बॉश फर्नांडीज मेक्सिको के टैबास्को स्टेट के सेंटियागो डी टीपा शहर से आती हैं।
वे टैबास्को की पहली मॉडल बनीं जिन्हें Miss Universe Mexico का ताज पहनाया गया यह उपलब्धि उन्हें 13 सितंबर 2025 को ग्वाडालाजारा में मिली।
फातिमा बचपन से ही पढ़ाई में चुनौतियों का सामना करती रही हैं, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।उन्होंने मैक्सिको की Ibero-Americano University से फैशन डिजाइनिंग में डिग्री ली।इसके बाद इटली के मिलान की NABA Academy और अमेरिका के Lyndon Institute में एडवांस कोर्स किया।आज वे न सिर्फ सफल मॉडल हैं बल्कि उभरती हुई डिजाइनर भी हैं, जिन्होंने फैशन वर्ल्ड में अपनी खास पहचान बना ली है।
2018 में उन्होंने टैबास्को का पॉपुलर खिताब “फ्लोर डी ओरो” जीता, जिसके बाद उनका मॉडलिंग करियर गति पकड़ने लगा।
Miss Universe Mexico जीतने के बाद फातिमा सीधे थाईलैंड पहुंचीं, जहां 21 नवंबर को ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ।
फाइनल से कुछ हफ्ते पहले फातिमा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें Miss Universe के होस्ट नावात इसराग्रिसिल ने मीटिंग के दौरान उन्हें ‘Dumbhead’ कह दिया था।फातिमा उस मीटिंग से वॉकआउट कर गई थीं और सोशल मीडिया पर यह घटना खूब चर्चा में रही।लेकिन उन्होंने स्टेज पर अपनी शानदार वापसी से सभी आलोचनाओं को पीछे छोड़ दिया।
Miss Universe 2025 का ग्लैमरस मंच इस बार मेक्सिको के नाम रहा। फातिमा बॉश फर्नांडीज ने तमाम चुनौतियों और कॉन्ट्रोवर्सी को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे बड़ा ब्यूटी टाइटल अपने नाम किया। वहीं भारत की प्रतिनिधि मनिका विश्वकर्मा अपनी ग्रेस और कॉन्फिडेंस से सबका दिल जीतने में कामयाब रहीं, हालांकि वह टॉप 12 में शामिल नहीं हो सकीं।भारत की मणिका विश्वकर्मा टॉप-30 तक ही पहुंचीं।
4th Runner-up: कोट डी’आइवर
3rd Runner-up: फिलीपींस
2nd Runner-up: वेनेजुएला
1st Runner-up: थाईलैंड
Winner: फातिमा बॉश – मेक्सिको