लाइफस्टाइल

Pratika Rawal Diet: 10 साल से एक जैसा नाश्ता कर रही हैं क्रिकेटर प्रतिका रावल, जानिए फिटनेस डाइट

Pratika Rawal Breakfast: भारतीय महिला क्रिकेटर प्रतिका रावल पिछले 10 सालों से एक ही तरह का ब्रेकफास्ट कर रही हैं। जानिए उनकी फिटनेस डाइट में क्या-क्या शामिल है और इसके फायदे।

2 min read
Jun 05, 2026
Pratika Rawal, Pratika Rawal Diet
प्रतिका रावल डाइट | image credit instagram -pratrawal

Pratika Rawal Breakfast For Fitness: भारतीय महिला क्रिकेटर प्रतिका रावल पिछले 16 साल की उम्र से एक ही ब्रेकफास्ट यानी नाश्ता कर रही हैं, जिसका खुलासा हाल ही में इंस्टाग्राम चैनल humansofbombayoriginals पर दिए गए एक इंटरव्यू में किया है। प्रतिका का जन्म 1 सितंबर 2000 को हुआ था और अभी उनकी उम्र 25 वर्ष है। इंटरव्यू में वो कहती हैं कि वो 16 साल से एक ही तरह का ब्रेकफास्ट कर रही हैं, इस हिसाब से देखा जाए तो वो 10 सालों से एक तरह का नाश्ता कर रही हैं। आइए जानते हैं पिछले 10 सालों से नाश्ते में वो क्या-क्या लेना पसंद करती हैं।

प्रतिका रावल क्या खाती हैं नाश्ते में

इंस्टाग्राम चैनल 'Humans of Bombay Originals' पर शेयर किए गए वीडियो में जब इंटरव्यूअर ने प्रतिका से उनके नाश्ते के बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया, "मैं सुबह 5 अंडे खाती हूं, जिसमें 2 उबले हुए और 3 मसाला आमलेट होते हैं, जो मेरी मम्मी घर पर ही बनाती हैं। इसके अलावा, मैं एवोकैडो और खजूर की स्मूदी लेती हूं, साथ में कभी-कभी दही भी खाती हूं। खाली पेट मैं कभी-कभी कोम्बुचा (Kombucha) भी पीती हूं।" इसके बाद जब इंटरव्यूअर ने उनसे पूछा आप गुड फैट और प्रोटीन के साथ Sourdough, टोस्ट या ब्रेड कुछ लेती हैं, तो उन्होंने बताया कि उन्हें ब्रेड खाना बिल्कुल पसंद नहीं है।

फिटनेस के लिए क्यों फायदेमंद है यह डाइट

प्रतिका अपने नाश्ते में 5 अंडे लेती हैं। अंडे न केवल हाई-क्वालिटी प्रोटीन प्रदान करते हैं, बल्कि इनमें कोलीन, विटामिन B12 और हेल्दी फैट्स भी होते हैं, जो मांसपेशियों (Muscles) की रिकवरी के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं, एवोकैडो से उन्हें हेल्दी फैट्स और पोटैशियम मिलता है, जबकि खजूर से मिलने वाली नेचुरल शुगर शरीर में एनर्जी को बनाए रखने में मदद करती है। दही में प्रोबायोटिक्स और कैल्शियम होता है, जो पेट के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। इसके अलावा बता दें, कोम्बुचा एक फर्मेंटेड ड्रिंक है जो गट हेल्थ के लिए अच्छी मानी जाती है, हालांकि यह सभी लोगों को सूट नहीं करती है।

प्रतिका रावल का क्रिकेट करियर

प्रतिका रावल ने केवल 23 वनडे पारियों में 1000 रन पूरे करके इतिहास रचने के साथ ही सबसे तेज 500 और 1000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शुमार हैं। इसके अलावा महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में उन्होंने 7 मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 308 रन बनाए थे।

Published on:
05 Jun 2026 11:33 am