Holi Skin Care Tips: आज की इस स्टोरी में हम बात कर रहे हैं ग्लैम्ज स्टूडियो की मेकअप एक्सपर्ट और स्किन स्पेशलिस्ट शालिनी शर्मा से। उन्होंने होली पर स्किन और बालों की देखभाल को लेकर कुछ जरूरी और आसान सुझाव दिए हैं, ताकि आप बिना किसी चिंता के होली का आनंद ले सकें। आइए जानते हैं, ये सुझाव क्या हैं।
Holi Skin Care Tips: होली 2026 अब दूर नहीं है। चारों तरफ बाजारों में रंग और गुलाल सज चुके हैं, घरों में गुझिया की खुशबू फैलने लगी है और लोग होली पार्टी की तैयारियों में जुट गए हैं। हर कोई चाहता है कि इस बार की होली यादगार बने, इसलिए लोग ढेर सारी मस्ती और अपनों के साथ रंग खेलने की प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन ऐसे में क्या आपने सोचा है कि केमिकल से भरपूर ये रंग आपकी त्वचा और बालों पर कितना असर डाल सकते हैं? बता दें कि केमिकल वाले रंग स्किन को ड्राय, डल और डैमेज कर सकते हैं। इसके अलावा कई बार ये एलर्जी, खुजली और रैशेज जैसी समस्याएं भी पैदा कर देते हैं।
इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए आज की इस स्टोरी में हम बात कर रहे हैं ग्लैम्ज स्टूडियो की मेकअप एक्सपर्ट और स्किन स्पेशलिस्ट शालिनी शर्मा से। उन्होंने होली पर स्किन और बालों की देखभाल को लेकर कुछ जरूरी और आसान सुझाव दिए हैं, ताकि आप बिना किसी चिंता के होली का आनंद ले सकें। आइए जानते हैं, ये सुझाव क्या हैं।
अगर आप होली के बाद खराब त्वचा और बेजान बालों से परेशान नहीं होना चाहते हैं, तो हमेशा ऑर्गेनिक रंग और गुलाल का ही इस्तेमाल करें। शालिनी शर्मा के अनुसार, केमिकल वाले रंग स्किन एलर्जी, खुजली, रैशेज और जलन जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। वहीं ऑर्गेनिक रंग त्वचा के लिए केमिकल वाले रंगों के तुलना में सुरक्षित होते हैं और आसानी से साफ भी हो जाते हैं। इसलिए रंग खरीदते समय उसकी क्वालिटी जरूर जांचें।
होली खेलने से पहले नारियल तेल या सरसों का तेल पूरे शरीर और बालों में अच्छी तरह लगाएं। अगर हो सके तो शुद्ध सरसों का तेल लगाएं। यह गाढ़ा होने की वजह से त्वचा पर एक परत बना देता है, जिससे रंग सीधे स्किन में नहीं समाते और बाद में आसानी से निकल जाते हैं।
चेहरे पर रोगन बदाम तेल या अपनी स्किन टाइप के अनुसार अच्छा मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और रंगों से होने वाला नुकसान कम होता है।
तेल लगाने के बाद बालों को खुला न छोड़ें। चोटी या बन बना लें, ताकि रंग कम से कम बालों में जाए और बाल उलझें नहीं।
होली खेलने के तुरंत बाद सीधे फेस वॉश का इस्तेमाल न करें। पहले हल्के हाथों से उबटन लगाकर चेहरा साफ करें। इससे रंग धीरे-धीरे निकलने लगता है और त्वचा पर कम रगड़ पड़ती है।
उबटन से सफाई के बाद ही फेस वॉश का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा साफ भी होगी और जलन की संभावना भी कम रहेगी।
अगर रंग पूरी तरह न हटे तो हार्श या केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें। जेंटल क्लींजर से धीरे-धीरे चेहरे को साफ करें। ज्यादा रगड़ने से त्वचा को नुकसान हो सकता है।