25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi 2026 पर यहां बताए गए Skin & Hair Care Tips फॉलो कर खेलें रंग, स्किन और बाल न होंगे खराब, नहीं होगी रंग छुड़ाने की टेंशन

Skin and Hair Care Tips for Holi 2026: आज की स्टोरी में हम बताने जा रहे हैं कि होली खेलते समय बालों और स्किन को कैसे सुरक्षित रखा जाए और बाद में रंगों को बिना नुकसान पहुंचाए कैसे हटाया जाए। इन टिप्स को फॉलो करके आप अपनी स्किन और बालों को सुरक्षित रखते हुए बिना किसी टेंशन के रंगों का पूरा मजा ले सकते हैं। आइए जानते हैं होली से जुड़े ये जरूरी और आसान टिप्स।

3 min read
Google source verification
Holi 2026 Skin & Hair Care Guide

Holi 2026 Skin & Hair Care Guide | image credit- gemini

Skin and Hair Care Tips for Holi 2026: होली का त्योहार रंगों, मस्ती और ढेर सारी खुशियों से भरा होता है। इस दिन लोग स्वादिष्ट पकवानों का मजा लेते हैं और जमकर रंग खेलते हैं। लेकिन कई बार नेचुरल रंगों की जगह अगर केमिकल वाले रंगों से होली खेल ली जाए, तो बाद में यही रंग हमारी स्किन और बालों के लिए परेशानी बन जाते हैं। त्वचा रूखी हो जाती है, जलन होने लगती है और बाल भी बेजान से दिखने लगते हैं। इसके साथ ही अक्सर लोग रंग छुड़ाने की जल्दी में ज्यादा शैंपू और फेसवॉश का इस्तेमाल कर लेते हैं, जिससे स्किन और बाल और भी ज्यादा ड्राई हो जाते हैं। जबकि अगर सही तरीके से और हल्के तरीके से रंग हटाए जाएं, तो काफी हद तक स्किन और बालों को नुकसान होने से बचाया जा सकता है।
इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर फेमस इन्फ्लुएंसर Grincy Gandhi, जो स्किनकेयर, मेकअप और हेयरकेयर से जुड़े वीडियो बनाती हैं, उन्होंने होली से जुड़े कुछ आसान और काम के टिप्स अपने इंस्टा हैंडल (@iam_grincy) पर शेयर किए हैं। अगर आप होली 2026 पर इन टिप्स को अपनाते हैं, तो आप अपनी स्किन और बालों को सुरक्षित रखते हुए बिना किसी टेंशन के रंगों का पूरा मजा ले सकते हैं। आइए जानते हैं होली से जुड़े ये काम के टिप्स।

होली खेलने से पहले DIY क्रीम का करें इस्तेमाल (Use DIY Cream Before Holi)

होली खेलने से पहले अगर आप एलोवेरा जेल में थोड़ा सा बादाम का तेल मिलाकर चेहरे, गर्दन और हाथ-पैरों पर लगा लें, तो यह आपकी त्वचा के लिए एक सुरक्षा परत की तरह काम करता है। एलोवेरा त्वचा को ठंडक और नमी देता है, वहीं बादाम का तेल स्किन को मुलायम बनाकर रंगों को सीधे अंदर जाने से रोकने में मदद करता है। इससे गुलाल और पक्के रंगों से होने वाली जलन कम होती है और रंग ज्यादा गहरा भी नहीं चढ़ता। सबसे अच्छी बात यह है कि बाद में रंग साफ करना भी आसान हो जाता है। होली पर अपनी स्किन को सुरक्षित रखने के लिए यह एक आसान और असरदार घरेलू उपाय है, जिसे आप बिना किसी झंझट के इस्तेमाल कर सकती हैं।

होली से पहले बालों और त्वचा में नारियल तेल लगाएं (Apply Coconut Oil on Hair and Skin Before Holi)

होली खेलने से पहले बालों और शरीर पर नारियल तेल जरूर लगा लें। नारियल तेल एक नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है और त्वचा व बालों पर एक हल्की सी परत बना देता है। इससे गुलाल और पक्के रंग सीधे स्किन या बालों के अंदर नहीं जाते और बाद में रंग छुड़ाना काफी आसान हो जाता है। खासकर बालों में तेल लगाने से बाल रूखे, उलझे और बेजान होने से बचते हैं। इसलिए होली खेलने से पहले थोड़ा सा नारियल तेल अच्छे से लगा लें, ताकि रंगों का मजा भी बना रहे और आपकी त्वचा व बाल भी सुरक्षित रहें।

होली खेलने के बाद नारियल तेल से रंग करें साफ (Remove Holi Colors with Coconut Oil)

होली खेलने के बाद अगर रंग ज्यादा चढ़ गया हो, तो घबराने की जरूरत नहीं है। थोड़ा सा नारियल तेल कॉटन पैड पर डालें और चेहरे व शरीर पर लगे रंग पर हल्के हाथ से धीरे-धीरे साफ करें। नारियल तेल रंग को छुड़ाने में मदद करता है, जिससे आधे से ज्यादा रंग बिना फेस वॉश किए ही आसानी से निकल जाते हैं। ध्यान रखें कि स्किन को जोर से रगड़ना नहीं है, बस आराम से और प्यार से साफ करें। इससे त्वचा ड्राई नहीं होगी और जलन भी कम महसूस होगी।

बचे हुए रंग हटाने के लिए करें स्क्रब (Scrub for Removing Leftover Holi Color)

अगर नारियल तेल से रंग साफ करने और फेस वॉश करने के बाद भी चेहरे पर थोड़ा रंग बचा रह गया हो, तो आप आधे कटे टमाटर पर थोड़ा सा हल्दी और बेसन लगाकर चेहरे पर हल्के हाथों से जेंटली स्क्रब कर सकती हैं। टमाटर त्वचा को साफ करने में मदद करता है, हल्दी स्किन को निखार देने में सहायक होती है और बेसन हल्का एक्सफोलिएशन करता है। इससे चेहरे पर बचा हुआ रंग धीरे-धीरे निकल जाता है और त्वचा साफ व फ्रेश महसूस होती है। बस ध्यान रखें, स्किन को ज्यादा जोर से न रगड़ें, वरना जलन या नुकसान हो सकता है।