22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi 2026 Special Chawal Ki Kachri Recipe: होली 2026 पर 1 कप चावल से बनाएं ढेर सारी चावल की कचरी, खाने वाले करते नहीं थकेंगे आपकी तारीफ

Holi 2026 Special Chawal Ki Kachri Recipe: अगर आप इस साल होली पर कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं जो आसान भी हो और स्वादिष्ट भी हो, तो आप चावल की कचरी बना सकती हैं। इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और खाने में भी यह काफी टेस्टी होती है। आज के इस स्टोरी में आइए जानते हैं कि आप घर पर चावल की कचरी कैसे बना सकती हैं।

2 min read
Google source verification
Chawal Ki Kachri

Chawal Ki Kachri - image credit |gemini

Holi 2026 Special Chawal Ki Kachri Recipe: होली 2026 आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं, इसलिए घरों में त्योहार की रौनक अभी से नजर आने लगी है। कोई मिठाइयों की तैयारी में लगा है तो कोई नमकीन बनाने में व्यस्त है। होली के दिन वैसे तो तरह-तरह के ट्रेडिशनल पकवान बनते ही हैं, लेकिन उससे पहले भी कई घरों में चावल के पापड़, कचरी, आलू के पापड़ और गुजिया जैसी चीजें बनाकर पहले से तैयार कर ली जाती हैं, ताकि त्योहार वाले दिन ज्यादा भागदौड़ न करनी पड़े, मेहमानों का आराम से स्वागत हो सके और सब मिलकर अच्छे से होली खेल सकें।

अगर आप भी इस साल होली पर कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं जो आसान भी हो और स्वादिष्ट भी, तो चावल की कचरी बना सकती हैं। इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और खाने में भी यह काफी टेस्टी होती है। इसकी खास बात यह है कि इसे एक बार बनाकर अगर अच्छी तरह सुखाकर रख दिया जाए, तो यह लंबे समय तक खराब नहीं होती। आइए जानते हैं कि आप घर पर चावल की कचरी कैसे बना सकती हैं।

चावल की कचरी बनाने के लिए जरूरी सामग्री (Ingredients for Chawal Ki Kachri Recipe)

  • 1 कप चावल
  • 2 कप पानी
  • नमक स्वाद अनुसार
  • आधा छोटा चम्मच काली मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • 1 बड़ा चम्मच तेल

यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर बनाएं होली स्पेशल चावल की कचरी (How To Make Chawal Ki Kachri at Home)

  • कचरी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को 2–3 बार पानी से अच्छी तरह धोकर साफ कर लें।
  • चावल साफ करने के बाद प्रेशर कुकर में पानी गर्म करें। फिर उसमें चावल, नमक, काली मिर्च और घी डालकर ढक्कन बंद कर दें और मध्यम आंच पर 3 से 4 सीटी आने तक पकाएं।
  • ध्यान रखें कि कचरी के लिए चावल पूरी तरह नरम पके होने चाहिए। ज्यादा सूखे चावल से कचरी ठीक से नहीं बनती। इसलिए पानी की मात्रा चावल के हिसाब से रखें। जानकारी के लिए बता दें कि पुराने चावलों में पानी की जरूरत थोड़ी ज्यादा पड़ती है।
  • चावल पकने के बाद जब कुकर का प्रेशर निकल जाए, तो चावल को एक बर्तन में निकाल लें और चम्मच की मदद से अच्छी तरह मसल लें। चावल जितना अच्छे से मसलेंगे, कचरी उतनी ही बढ़िया बनेगी।
  • अब तैयार मिश्रण को पाइपिंग बैग या किसी मोटे प्लास्टिक में भर लें। फिर एक साफ पॉलीथीन शीट पर तेल लगाने के बाद अपनी पसंद के अनुसार लंबी या गोल आकार में कचरी बनाएं।
  • इसके बाद इन्हें तेज धूप में 1–2 दिन तक अच्छी तरह सुखाएं। जब कचरी पूरी तरह सख्त हो जाए, तब इन्हें डिब्बे में भरकर स्टोर कर लें।

मेहमानों के आने पर जब भी चाय के साथ कचरी सर्व करनी हो, कढ़ाही में तेल अच्छी तरह गरम कर लें। तेल गरम होने के बाद सूखी कचरी डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा व कुरकुरा होने तक तलें। बता दें कि तलते समय कचरी अपने साइज से लगभग दो से तीन गुना तक फूल जाती है, इसलिए कढ़ाही में एक साथ ज्यादा कचरी न डालें। तलने के बाद कचरी को टिश्यू पेपर या किचन पेपर पर निकाल लें, ताकि अतिरिक्त तेल आसानी से निकल जाए। इसके बाद गरमा-गरम कचरी चाय के साथ सर्व करें।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य