20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ramadan Sehri Special Recipe: सेहरी में बनाएं बचे हुए इफ्तारी के पराठों से टेस्टी Egg Roll, दिनभर नहीं लगेगी भूख

Ramadan 2026 Sehri Recipe: आज की इस स्टोरी में हम बताने जा रहे हैं कि अगर इफ्तारी में पराठे बच गए हैं, तो सुबह सेहरी में उनसे टेस्टी एग रोल कैसे बना सकते हैं। यह रेसिपी झटपट तैयार हो जाती है और खाने में भी काफी टेस्टी और पेट भरने वाली होती है, जिससे दिनभर भूख नहीं लगती है।

2 min read
Google source verification
Egg Roll

Egg Roll | image credit- gemini

Ramadan 2026 Sehri Recipe: रमजान के पाक महीने में रखे जाने वाले रोजे के दौरान सेहरी का खास महत्व होता है। इसलिए रमजान भर सुबह जल्दी उठकर कुछ ऐसा खाना जरूरी होता है, जो पेट भर दे और दिनभर एनर्जी बनाए रखे, ताकि रोजे के दौरान भूख और कमजोरी महसूस न हो। अक्सर ऐसा होता है कि सुबह-सुबह उठकर कुछ बनाने का मन नहीं करता। इसी वजह से कई लोग सेहरी छोड़ देते हैं, जिससे रोजे के साथ-साथ सेहत से जुड़ी परेशानियां भी होने लगती हैं। ऐसे में अगर इफ्तारी के पराठे बचे हुए हों, तो उनसे एक आसान और टेस्टी एग रोल तैयार किया जा सकता है।
आज की इस स्टोरी में हम सेहरी के लिए बताने जा रहे हैं कि कैसे बचे हुए पराठों और अंडे की मदद से झटपट और स्वादिष्ट एग रोल बनाया जा सकता है। यह रेसिपी कम समय में तैयार हो जाती है और स्वाद इतना अच्छा होता है कि घर के सभी लोग इसे पसंद से खाते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

एग रोल बनाने के लिए जरूरी सामग्री (Ingredients For Egg Roll)

  • 2 बचे हुए पराठे
  • 2 अंडे
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 1 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1–2 टेबलस्पून टमाटर सॉस
  • 1 टेबलस्पून हरी चटनी (ऑप्शनल)
  • थोड़ा सा हरा धनिया
  • नमक स्वाद अनुसार
  • चुटकी भर काली मिर्च
  • 1–2 चम्मच तेल या घी

ऐसे बनाएं बचे हुए पराठों से एग रोल (How To Make Leftover Paratha Egg Roll Recipe)

  • सबसे पहले एक बाउल में अंडे फोड़ लें। इसमें नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
  • अब एक पैन में थोड़ा सा तेल या घी गर्म करें। गर्म पैन पर फेंटा हुआ अंडा फैलाएं।
  • जब अंडा हल्का सेट होने लगे, तो उसके ऊपर एक पराठा रख दें और हल्का दबा दें, ताकि अंडा पराठे से चिपक जाए।
  • अब इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी हल्का सेक लें।
  • गैस बंद करने के बाद ऊपर से प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। चाहें तो टमाटर सॉस और हरी चटनी भी लगाएं।
  • अब पराठे को रोल की तरह कसकर लपेट लें।

लीजिए, गरम-गरम आपका एग रोल तैयार है। बचे हुए पराठों से बना यह आसान और टेस्टी एग रोल सुबह की जल्दी में भी आराम से तैयार हो जाता है और स्वाद ऐसा कि खाकर दिल खुश हो जाए।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य