
hardik pandya expressing his love (source: instagram @mahiekasharma)
Hardik Pandya Tiger T-Shirt: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए तो मशहूर हैं ही, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और मॉडल माहिका शर्मा के 25वें जन्मदिन पर जो किया, उसने सबको हैरान कर दिया है। 19 फरवरी को अहमदाबाद के होटल ITC नर्मदा में हुए इस जश्न में सबकी नजरें हार्दिक की 'टाइगर' टी-शर्ट पर टिक गईं। आखिर क्यों हार्दिक ने माहिका के बर्थडे पर वही टी-शर्ट पहनी? जानिए सीने पर टाइगर टी-शर्ट के पीछे की पूरी कहानी
हार्दिक ने माहिका के इस खास दिन को 25 की उम्र, 25 तोहफे के थीम पर सेलिब्रेट किया। इन 25 तोहफों में सबसे ज्यादा चर्चा उस बॉक्स की हो रही है जिसमें फुटवियर ब्रांड मनोलो ब्लाहनिक (Manolo Blahnik) की हील्स थीं। फैशन की दुनिया में इन हील्स की कीमत लाखों में होती है। हार्दिक का यह कीमती तोहफा माहिका के लिए उनके प्यार और उनकी पसंद के प्रति सम्मान को दर्शाता है।
पार्टी के दौरान हार्दिक का लुक भी बेहद चर्चा में रहा। उन्होंने मशहूर डिजाइनर सब्यसाची (Sabyasachi) की सिग्नेचर टाइगर लोगो वाली ब्लैक टी-शर्ट पहनी थी। दिलचस्प बात यह है कि माहिका शर्मा खुद सब्यसाची ब्रांड के कलेक्शन के लिए मॉडलिंग करती हैं। अपनी लेडीलव के काम को प्रमोट करने और उन्हें सम्मान देने का हार्दिक का यह तरीका फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
सरप्राइज यहीं खत्म नहीं हुआ। हार्दिक जब पार्टी में पहुंचे, तो उनके हाथों में लाल गुलाबों के दो बड़े बुके थे। ये बुके इतने बड़े थे कि उन्होंने लगभग हार्दिक को कवर कर लिया था। इस दौरान हार्दिक ने टी-शर्ट पर बने टाइगर को फ्लॉन्ट करते हुए पोज भी दिए। ऐसा लग रहा था मानो वह यह मैसेज दे रहे हों कि उनकी लाइफ की असली 'टाइगर' माहिका ही हैं।
अहमदाबाद में हुए इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें जैसे ही वायरल हुईं, फैंस ने हार्दिक को परफेक्ट पार्टनर बताया। जहां हार्दिक मैदान पर अपने प्रदर्शन से सामने वाली टीम के छक्के छुड़ाते हैं, वहीं पर्सनल लाइफ में उनका यह जेंटलमैन लुक इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।
Published on:
20 Feb 2026 06:19 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
T20 World Cup 2026
