19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ramadan Special Recipe: सिर्फ 20 मिनट में तैयार करें प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ‘Peas Toast’, रोजेदारों के लिए बेस्ट हेल्दी डिश

Ramadan Special Recipe: आज के स्टोरी में हम मटर से बनने वाले एक ऐसे डिप के बारे में बता रहे हैं, जिसे सिंपल ब्रेड को टोस्ट करके लगाने से उसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। यह डिप प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है। पेट से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों के साथ-साथ हेल्थ कॉन्शियस और वेट लॉस करने वालों के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प है। आइए जानते हैं, कैसे आप मटर टोस्ट डिप बना सकती हैं।

2 min read
Google source verification
Ramadan Special Recipe

Ramadan Special Recipe| image credit- gemini

Ramadan Special Recipe: रमजान 2026 का पाक महीना शुरू हो चुका है और आज शाम पहली इफ्तारी है। इसलिए घरों में अल्लाह की इबादत के साथ-साथ इफ्तारी की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। वैसे तो इफ्तारी में लोग पारंपरिक व्यंजन, तीखी-चटपटी चीजें और मीठा खाना पसंद करते हैं, लेकिन ज्यादा तेल-मसाले वाला भोजन कई बार सेहत से जुड़ी परेशानियां भी बढ़ा देता है। ऐसे में अगर आप अपने घर के लिए कोई टेस्टी और हेल्दी रेसिपी ढूंढ रही हैं, जो 20 मिनट से भी कम समय में तैयार हो जाए और स्वाद में भी लाजवाब लगे, तो आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है।


आज के इस स्टोरी में हम मटर से बनने वाले एक ऐसे डिप के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सिंपल ब्रेड को टोस्ट करके लगाने के बाद उसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। यह डिप प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है। पेट से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों के साथ-साथ हेल्थ कॉन्शियस और वेट लॉस करने वालों के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प है। वैसे भी इस समय बाजार में हरे मटर काफी कम दाम में मिल रहे हैं। ऐसे में आप चाहें तो इसे इफ्तार पार्टी में स्टार्टर के तौर पर भी बना सकती हैं। इसे खाने के बाद लोग आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। आइए जानते हैं, कैसे आप मटर टोस्ट डिप बना सकती हैं।

प्रोटीन रिच मटर टोस्ट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • हाई प्रोटीन ब्रेड (आप चाहें तो नार्मल या ब्राउन ब्रेड भी इस्तेमाल कर सकते हैं)
  • 1 कप हरी मटर
  • 100 ग्राम हंग कर्ड
  • 1–2 कली लहसुन
  • 1/4 टीस्पून नींबू का रस
  • स्वादानुसार नमक
  • 1–2 काली मिर्च
  • 1/4 टीस्पून अजवाइन
  • 5 मिलीलीटर एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल

ऐसे बनाएं प्रोटीन रिच मटर टोस्ट

प्रोटीन रिच मटर टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले मटर को 5–7 मिनट के लिए उबाल लें ताकि वह नरम हो जाए। जब तक मटर उबल रहे हैं, तब तक दही को मलमल के कपड़े में बांधकर कुछ देर लटका दें, ताकि दही में मौजूद अतिरिक्त पानी निकल जाए और गाढ़ा हंग कर्ड तैयार हो जाए। अब उबली हुई मटर को मिक्सी जार में डालें। इसमें हंग कर्ड, लहसुन, नमक, काली मिर्च, अजवाइन और ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह पीस लें और स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट तैयार करने के बाद ब्रेड को टोस्ट करें और उसके ऊपर तैयार मटर का पेस्ट अच्छे से फैलाकर सर्व करें।
आप चाहें तो इसे और भी ज्यादा हेल्दी, टेस्टी और फैंसी बनाने के लिए सर्व करते समय ऊपर कद्दूकस किया हुआ पनीर और स्प्राउट्स डालकर गार्निश भी कर सकती हैं।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य