Holi party 2025: अगर आपके भी ऑफिस में होली पार्टी का सेलिब्रेशन है और आप पार्टी में स्टाइलिश और खूबसूरती दिखाना चाहती हैं, तो यहां आउटफिट और एक्सेसरीज के कुछ टिप्स दिए गए हैं जो आपको पार्टी में सबसे आकर्षक और फैशनेबल बनाएंगे।
Holi Party 2025: होली खुशियों और रंगों का पर्व है, जिसे लोग पूरे भारत में बड़े धूमधाम से मनाते हैं और जो लोग वर्किंग होते हैं, उनके लिए यह त्योहार और भी खास हो जाता है, क्योंकि इसमें ऑफिस के सारे दोस्त मिलकर रंगों का त्योहार मनाते हैं, और सभी रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर आते हैं। अगर आप भी वर्किंग वुमन हैं, तो इस बार के अपने होली लुक को और भी शानदार और स्टाइलिश बनाने के लिए इन स्टाइलिश आउटफिट्स और एक्सेसरीज को ट्राई करें। चाहे आप किसी ट्रेडिशनल लुक में हों या फिर कैजुअल, ये टिप्स आपको पार्टी में सबसे आकर्षक और फैशनेबल बनाएंगे।
होली रंगों का त्योहार है, और अगर आपकी ऑफिस होली पार्टी है तो सफेद रंग के कपड़े इस मौके पर परफेक्ट लगेंगे। सफेद अनारकली सूट या कुर्ता चूड़ीदार को रंगीन दुपट्टे के साथ स्टाइल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि होली में कॉटन या लिनेन के कपड़े पहनें, ताकि होली के रंग आसानी से निकल जाएं। साथ ही, अपने लुक को और भी शानदार बनाने के लिए ऑक्सीडाइज्ड एक्सेसरीज के साथ पेयर कर सकते हैं। मेकअप को मिनिमल रखें।
अगर ऑफिस में सफेद के अलावा कुछ हटकर पहनना है, तो आप प्लाजो और क्रॉप टॉप या लॉन्ग स्कर्ट के साथ शॉर्ट कुर्ता स्टाइल कर सकती हैं। जींस के साथ लॉन्ग कुर्ता या शॉर्ट जैकेट पहनें, जिससे लुक स्मार्ट लगे। ये सहज होने के साथ ही होली पार्टी में आपको एक अलग लुक भी दे सकते हैं। साथ ही, एक हाथ में कॉर्पल चूड़ियां, सनग्लासेस के साथ कम्पलीट करें। मेकअप को हल्का और वाइब्रेंट रखें और लिपस्टिक के शेड को डार्क चुनें ।
अगर ऑफिस पार्टी की थीम साड़ी है, तो आप सफेद के अलावा कुछ मजेदार और ब्राइट कलर की साड़ी पहन सकती हैं, जैसे पीला, गुलाबी, हरा, और नारंगी। इससे आप दूसरों से अलग और आकर्षक दिखेंगी। तस्वीरों में दिए गए साड़ी से आप आईडिया ले सकती हैं। इसमें मिनिमल मेकअप का कॉम्बिनेशन शानदार लुक देगा। साथ ही एक्सेसरीज में सनग्लासेस और रंग-बिरंगी चूड़ियां पहन सकती हैं।