लाइफस्टाइल

IRCTC Holi Tour Package: होली पर नहीं जा रहे हैं घर? तो राजस्थान, कन्याकुमारी, हिमाचल और हैवलॉक घूमने का मिस न करें IRCTC का टूर पैकेज

IRCTC Holi Tour Package: अगर आप ट्रेन की कंफर्म टिकट न मिलने की वजह से इस साल होली पर घर नहीं जा पा रहे हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज हम आपको IRCTC Holi Tour Package के बारे में बता रहे हैं, जिसके तहत आप अपने बजट के अनुसार राजस्थान, कन्याकुमारी, हैवलॉक और हिमाचल जैसी जगहों के लिए टूर पैकेज बुक कर सकते हैं।

4 min read
Feb 19, 2026
IRCTC Holi Tour Package | image credit- gemini

IRCTC Holi Tour Package: होली 2026 के आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं, इसलिए घर से दूर रहने वाले लोग परिवार के साथ होली मनाने जाने के लिए अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसे में अगर आप कॉलेज, ऑफिस या ट्रेन की कंफर्म टिकट न मिलने की वजह से घर नहीं जा पा रहे हैं, तो इस साल आपको किराए के कमरे में अकेले बैठकर अपनों को याद करने की जरूरत नहीं है।

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) ने होली स्पेशल टूर पैकेज लाइव कर दिया है। ऐसे में अगर आप घूमने के शौकीन हैं और बजट में दोस्तों के साथ होली की छुट्टियों में कहीं घूमने जाने का सोच रहे हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज की इस स्टोरी में हम IRCTC Holi Tour Package के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें से आप अपनी पसंद और बजट के हिसाब से कोई भी एक पैकेज बुक कर राजस्थान, कन्याकुमारी, हैवलॉक और हिमाचल जैसी जगहों पर होली मना सकते हैं। आइए जानते हैं इन टूर पैकेज के बारे में विस्तार से।

ये भी पढ़ें

Ramadan Mehndi Design: रमजान 2026 का चांद देखने के बाद रचाएं ये 10 खूबसूरत चांद-थीम मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

कन्याकुमारी टूर पैकेज


कहीं भी घूमने जाने की जब बात होती है तो सबसे पहले दिमाग में कंफर्म टिकट, अच्छे होटल में रूम और गाड़ी की सुविधा का सवाल आता है। लेकिन अब आपको यात्रा के लिए इन सब चीजों को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि IRCTC ने ऐसी सभी परेशानियों को हल कर दिया है। अब आप बिना ज्यादा सोचे-समझे कन्याकुमारी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। बता दें, IRCTC के तहत चलने वाला कन्याकुमारी टूर पैकेज हैदराबाद से 2 मार्च से शुरू हो रहा है। यह 6 रात और 7 दिन का पैकेज है और इसका नाम SOUTH INDIA TEMPLE RUN है। इस पैकेज में आपको कन्याकुमारी, मदुरै, रामेश्वरम, त्रिची और त्रिवेंद्रम घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की फीस अकेले यात्रा करने पर 47,000 रुपये है। लेकिन अगर आप परिवार के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो यह पैकेज आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 35,900 रुपये और तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 34,150 रुपये है। वहीं बच्चों के लिए पैकेज फीस 30,300 रुपये रखी गई है।

राजस्थान टूर पैकेज


राजस्थान घूमने के लिए अभी का मौसम एकदम सही है, न ज्यादा गर्मी और न ज्यादा ठंड। ऐसे में अगर आप सर्दियां खत्म होने से पहले राजस्थान में कुछ दिन सुकून के साथ बिताना चाहते हैं, तो आपके लिए यह शानदार मौका है। दरअसल, होली मनाने के साथ-साथ राजस्थान की सैर कराने के लिए IRCTC ने एक आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस खास पैकेज के तहत आपको राजस्थान के खूबसूरत शहरों में घूमने का अवसर मिलेगा। इस पैकेज की शुरुआत बेंगलुरु से हो रही है। इस पैकेज में आपको अजमेर, बीकानेर, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर और पुष्कर घुमाया जाएगा। पैकेज 6 रात और 7 दिन का है और इसकी शुरुआत 3 मार्च से हो रही है। पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा कराई जाएगी और घूमने के लिए कैब की सुविधा भी मिलेगी।
जानकारी के लिए बता दें, पैकेज का नाम ROYAL RAJASTHAN WOMENS DAY SPECIAL EX BENGALURU है। पैकेज की फीस अकेले यात्रा करने पर 53,900 रुपये है और दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 40,500 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 38,500 रुपये और बच्चों के लिए इस पैकेज फीस 34,500 रुपये रखी गई है।

हिमाचल का टूर पैकेज


अगर आप सर्दियां पूरी तरह खत्म होने से पहले पहाड़ों की ठंडी वादियों में कुछ दिन सुकून से बिताना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। IRCTC हिमाचल घूमने के लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। यात्रा भोपाल से शुरू होगी और कुल 6 रात और 7 दिन की होगी, जिसमें आपको शिमला, मनाली और चंडीगढ़ घूमने का मौका मिलेगा। इस पैकेज का नाम BEAUTY OF HIMACHAL है और इसका कोड WBR89 रखा गया है। इस पैकेज की अगली यात्रा 24 फरवरी से शुरू होगी और सफर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कराया जाएगा। इसमें रहने, खाने और घूमने की सभी व्यवस्था पैकेज में शामिल है, ताकि आपको अलग से किसी चीज की चिंता न करनी पड़े।

अगर आप यह पैकेज बुक करने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि अकेले यात्रा करने पर 75,900 रुपये देने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 41,600 रुपये और तीन लोगों के साथ जाने पर प्रति व्यक्ति 33,300 रुपये देने होंगे। 5 साल तक के बच्चे को आप मुफ्त ले जा सकते हैं। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड के साथ 22,300 रुपये देने होंगे।

हैवलॉक टूर पैकेज


हिमाचल, राजस्थान और कन्याकुमारी के अलावा आप हैवलॉक टूर पैकेज का भी फायदा उठा सकते हैं। IRCTC की ओर से यह खास पैकेज गुवाहाटी से शुरू हो रहा है। इस ट्रिप में आपको नील आइलैंड और हैवलॉक आइलैंड घूमने का मौका मिलेगा। पैकेज 5 रात और 6 दिन का है और इसकी शुरुआत 3 मार्च से होगी। इस यात्रा में आपको फ्लाइट से ले जाया जाएगा और वहां घूमने के लिए कैब की सुविधा भी दी जाएगी, ताकि आपको अलग से किसी व्यवस्था की चिंता न करनी पड़े। पैकेज का नाम MAJESTIC ANDAMAN EX-GUWAHATI है। अगर आप अकेले यात्रा करते हैं, तो इसके लिए 65,450 रुपये देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 48,500 रुपये और तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 46,900 रुपये देने होंगे। बच्चों के लिए पैकेज फीस 39,700 रुपये रखी गई है।

ध्यान दें, यहां बताए गए सभी पैकेज की पूरी जानकारी IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर उपलब्ध है। आप पैकेज का नाम सर्च करके सारी डिटेल देख सकते हैं और वहीं से अपनी सीट बुक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Rashmika Mandanna Bridal Looks: झीलों की नगरी उदयपुर में रश्मिका का रॉयल लुक कैसा होगा? इन 5 तस्वीरों से लगाएं अंदाजा

Published on:
19 Feb 2026 12:28 pm
Also Read
View All
50+ Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2026 Wishes: शिवाजी जयंती पर अपनों को यहां दिए गए विशेज और शायरी भेजकर दें शुभकामनाएं

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2026 Wishes : शिव जयंती 2026 पर यहां दिए गए HD Images, Photos और Wallpapers डाउनलोड कर इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और फेसबुक पर लगाएं स्टेटस

Shiv Jayanti Wishes: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर यहां दिए गए हिंदी, मराठी और अंग्रेजी संदेशों को अपनों को भेजकर दें शुभकामनाएं 

Ramadan Travel Tips: रमज़ान में मुस्लिम देशों में घूमने के लिए जा रहे हैं ? तो सावधान! ये 5 ग़लतियां न करें

Ramadan Wishes: रमजान 2026 पर यहां दिए गए HD Ramadan Images, Photos और Wallpapers डाउनलोड कर इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और फेसबुक पर लगाएं स्टेटस

अगली खबर