लाइफस्टाइल

बार-बार सिर में होती है खुजली? कहीं डैंड्रफ, जूं या फंगल इंफेक्शन तो नहीं, जानें कारण और बचाव 

Itchy Scalp Causes: कुछ लोगों के सिर में हमेशा खुजली बनी रहती है, वहीं कुछ लोगों में बारिश का मौसम आते ही यह समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इसके पीछे क्या वजह हो सकती है और इससे राहत पाने के लिए क्या करना चाहिए।
2 min read
Jul 31, 2026
Scalp Itching Treatment, Sir Mein Khujli
Scalp Itching टिप्स (representative image) image credit gemini

Scalp Itching Causes: सिर में कभी-कभी खुजली होना एक आम बात है, लेकिन इसके बार-बार होने को हल्के में लेना सही नहीं होता। कई बार यह सिर्फ डैंड्रफ की वजह से होती है, जबकि कुछ मामलों में एलर्जी, फंगल इंफेक्शन या किसी स्किन डिजीज का संकेत भी हो सकती है। अगर खुजली लंबे समय तक बनी रहे या इसके साथ बाल झड़ना, दाने या दर्द जैसी समस्याएं भी हों, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कि स्कैल्प में खुजली क्यों होती है और इससे राहत पाने के लिए क्या करना चाहिए।

स्कैल्प में होने वाली खुजली से राहत कैसे पाएं?

अगर आपके सिर में लगातार खुजली हो रही है, तो सबसे पहले इसके होने की सही वजह का पता लगाना जरूरी है। क्योंकि सही कारण की पहचान होने पर ही इसका सही इलाज किया जा सकता है।

डैंड्रफ से राहत पाने के लिए क्या करें?

NHS के अनुसार, डैंड्रफ से राहत पाने के लिए ऐसा शैंपू चुनें, जिसमें Selenium Sulphide (या Selenium Sulfide), Ketoconazole या Coal Tar With Salicylic Acid मौजूद हों। एक महीने तक एंटी-डैंड्रफ शैंपू इस्तेमाल करने के बाद भी डैंड्रफ ठीक न हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें, ताकि वे स्कैल्प की जांच कर सही कारण का पता लगा सकें।

जूं से छुटकारा पाने के लिए क्या करें?

NHSके अनुसार, जूं हटाने के लिए सबसे पहले बालों को सामान्य शैंपू से धोएं, फिर पर्याप्त मात्रा में कंडीशनर लगाएं। इसके बाद बारीक दांतों वाली कंघी से बालों को जड़ों से सिरों तक अच्छी तरह कंघी करें। अगर वेट कॉम्बिंग से फायदा न मिले तो डॉक्टर या फार्मासिस्ट की सलाह से मेडिकेटेड लोशन या स्प्रे का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

सिर में खुजली क्यों होती है?

स्कैल्प में खुजली के पीछे सिर्फ एक कारण नहीं होता। आइए जानते हैं कि किन कारणों से स्कैल्प में खुजली हो सकती है।

  • हेयर प्रोडक्ट्स से एलर्जीहेयर डाई, शैंपू, कंडीशनर या स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स में मौजूद कुछ केमिकल्स स्कैल्प को इरिटेट कर सकते हैं। इससे एलर्जी, लालिमा और खुजली की समस्या हो सकती है।
  • जूं (Head Lice)सिर में जूं होने पर तेज खुजली हो सकती है। यह समस्या साफ-सफाई की कमी का संकेत नहीं होती, क्योंकि जूं साफ बालों में भी हो सकती हैं।
  • हेल्थ कंडीशनएलर्जी और जूं के अलावा स्कैल्प पर मुंहासे (Scalp Acne), एक्जिमा (Eczema), पित्ती (Hives), सोरायसिस (Psoriasis), सेबोरिक डर्मेटाइटिस (Seborrheic Dermatitis) और फंगल इंफेक्शन (Ringworm) जैसी स्वास्थ्य संबंधी स्थितियां भी स्कैल्प में खुजली का कारण बन सकती हैं।

डॉक्टर से करें संपर्क

अगर सिर की खुजली कई दिनों तक बनी रहे, बार-बार लौट आए या इसके साथ बाल झड़ना, दर्द, लाल चकत्ते, घाव या पपड़ी जैसी समस्याएं दिखाई दें, तो त्वचा रोग विशेषज्ञ (Dermatologist) से सलाह लेनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से है। यह डॉक्टर की सलाह या उपचार का विकल्प नहीं है।

Updated on:
31 Jul 2026 12:51 pm
Published on:
31 Jul 2026 12:42 pm