Karwa Chauth Celebrity Looks: करवा चौथ का त्योहार हमेशा से ही महिलाओं के लिए सौंदर्य और फैशन का एक अवसर रहा है। ऐसे में आप बॉलीवुड की मशहूर सेलिब्रिटी कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के स्टाइल से प्रेरणा लेकर आप अपना इस बार का लुक डिसाइड कर सकती हैं।
Katrina Kaif Karwa Chauth Look: करवाचौथ का दिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, साथ ही सजती-संवरती हैं और रात को चांद को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत तोड़ती हैं। महिलाएं कई दिनों पहले से लिए इसके लिए तैयारियां शुरू कर देती हैं। लेकिन, इस बार आप अपने लुक को थोड़ा बदल सकती हैं और उसमें कुछ अलग ऐड कर सकती हैं। इस साल करवाचौथ पर आप सेलिब्रिटी की तरह तैयार होकर देखिए। यहां पर हम आपको कुछ सेलेब्स के लुक्स के बारे में बताएंगे, जिनसे इंस्पिरेशन लेकर या आइडिया लेकर तैयार हो सकती हैं।
कैटरीना ने पिछले साल करवा चौथ पर गोल्डन डिटेलिंग वाली गुलाबी साड़ी और साथ में कोंट्रास्टिंग कलर का फ्लोरल ब्लाउज पहना था। मेकअप को कैटरीना ने सिंपल रखा है और बिंदी, इयररिंग्स, चूड़ियों और मंगलसूत्र को एक्सेसरीज में चुना था। आप भी ऐसा सिंपल और एलिगेंट लुक ट्राई कर सकती हैं।
प्रियंका चोपड़ा का ये लुक करवाचौथ के लिए मिनिमल भी है और मॉडर्न भी। प्रियंका ने लाल रफ्फल्ड साड़ी को स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ पेयर किया है। इस रफ्फल्ड साड़ी के साथ प्रियंका ने लाल रंग की लिपस्टिक और बिंदी लगाई है, साथ ही प्रियंका की मांग में लाल सिंदूर चमक रहा है। प्रियंका ने पूरे लुक को कंप्लीट करने के लिए गोल्डन जूलरी पहनी है।
अगर आप करवाचौथ पर कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो परिणिती चोपड़ा की तरह ट्यूनिक कुरता और प्लाजो एक अच्छा ऑप्शन है। जरदोजी एंब्रोइडरी और थ्रेडवर्क के साथ ही इस आउफिट पर गोटे का बोर्डर है। परिणीती ने झुमके, सिंदूर, मिनिमल मेकअप, चूड़ियों और छोटी सी बिंदी लगाकर लुक को बेहतरीन बनाया है।
सोनम कपूर का ये ट्रेडिशनल लुक भी बेहद खूबसूरत है। सोनम ने पिंक कलर की ग्रीन बोर्डर वाली साड़ी पहनी है, जिसका ब्लाउज भी ग्रीन है। सोनम ने गोल्डन जूलरी और पिंक मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया है।