लाइफस्टाइल

Indian Army Viral Video: ‘ले बेटा’ बोलते ही गूंजा जोश, किरिस के गाने पर सेना की दमदार परेड रिहर्सल, कप्तान का डायलॉग हुआ वायरल

Indian Army Viral Video: इंडियन आर्मी का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है, जहां ‘किरिस का गाना’ बजते ही जवानों में जोश दिखा।कप्तान का ‘ले बेटा’ डायलॉग इस परेड रिहर्सल को और भी मनोरंजक और प्रेरक बना देता है।
2 min read
Jan 21, 2026
indian Army trending video, Indian soldiers viral clip, Army rehearsal video,
Kirish song viral|फोटो सोर्स – Patrika.com

Indian Army Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें भारतीय सेना के जवान रिपब्लिक डे परेड की रिहर्सल के दौरान पूरे जोश और तालमेल के साथ गाना गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में जवानों की आवाज, कदमों की एकरूपता और चेहरे पर दिखता आत्मविश्वास लोगों को खूब पसंद आ रहा है।दरअसल, हाल ही में झारखंड के जमशेदपुर के धूम उर्फ पिंटू द्वारा गाया गया “Kirish Ka Gana Sunega” सोशल मीडिया पर छाया हुआ था। उसी ट्रेंड से जुड़ते हुए अब इंडियन आर्मी का यह वीडियो सामने आया है, जिसमें जवान वार्म-अप के दौरान फिल्मी अंदाज में “ले बेटा प्यार ना किया तो क्या किया” गाते हुए परेड की तैयारी कर रहे हैं। गाने की लय और सैनिकों की ऊर्जा ने इस वीडियो को देखते ही देखते वायरल बना दिया।

Republic Day 2026: आखिरी रिहर्सल का माहौल

गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। राजधानी दिल्ली में 19 से 21 जनवरी तक परेड की रिहर्सल चल रही है और आज इसका आखिरी दिन बताया जा रहा है। इन्हीं रिहर्सल के दौरान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।

ट्रैफिक पर भी दिखा असर

परेड रिहर्सल को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मध्य दिल्ली के कई इलाकों में यातायात प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू किए हैं। सुबह करीब 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विजय चौक से इंडिया गेट तक, कर्तव्य पथ और सी-हेक्सागन के आसपास ट्रैफिक पर खास असर देखा जा रहा है। आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक करें।

Army Rehearsal Video: सोशल मीडिया पर जमकर मिल रहा प्यार

वायरल वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) समेत अन्य प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग अकाउंट्स से शेयर किया जा रहा है। यूजर्स जवानों के जज्बे, डिसिप्लिन और मस्ती भरे अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। किसी ने इसे “जोश और जज्बे का परफेक्ट मेल” बताया तो किसी ने लिखा, “ऐसी ही है हमारी सेना मजबूत भी, जिंदादिल भी।”

Updated on:
21 Jan 2026 11:48 am
Published on:
21 Jan 2026 11:47 am