लाइफस्टाइल

Kitchen Towel Cleaning Tips: किचन टॉवल से तेल, चिकनाई, बदबू और जिद्दी दाग हटाने के 7 आसान टिप्स

Kitchen Towel Sanitizing Tips: किचन की गंदी टॉवल को साफ करके अगर आप परेशान हैं, लेकिन तेल की चिकनाई, बदबू और जिद्दी दाग साफ नहीं हो रहे हैं, तो आप यहां बताए गए 7 तरीकों से इसे साफ कर सकते हैं।
2 min read
Jul 07, 2026
Kitchen Towel Cleaning Tips, How To Clean Kitchen Towels
Kitchen Towel साफ करने के टिप्स | image credit youtube/@CookEasyAndDelicious and chatgpt

Kitchen Towel Kaise Saaf Kare: खाना बनाते समय किचन टॉवल का इस्तेमाल दिनभर में कई बार सफाई करने या चूल्हे पर से खाना उतारने के लिए होता है। इसके चलते उस पर तेल, मसाले और गंदगी लग जाती है। ऐसे में अगर इन्हें समय-समय पर अच्छी तरह साफ न किया जाए, तो इनमें बदबू आने लगती है और बैक्टीरिया भी पनप सकते हैं। हम किचन टॉवल साफ करने के कुछ टिप्स शेयर करने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप इन्हें बिना ज्यादा मेहनत किए साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

गर्म पानी में भिगोकर करें साफ

अगर किचन टॉवल बहुत ज्यादा गंदा नहीं हुआ है और सिर्फ तेल की चिकनाई साफ करनी है, तो इसे साफ करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गर्म पानी लें। इसमें डिटर्जेंट मिलाकर टॉवल को 5 से 10 मिनट तक भिगो दें। इसके बाद हल्के हाथों से रगड़कर साफ पानी से धो लें। इससे जमी हुई गंदगी और चिकनाई आसानी से निकल जाएगी।

बेकिंग सोडा और नमक का करें इस्तेमाल

किचन टॉवल से आने वाली बदबू और जर्म्स हटाने के लिए गुनगुने पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा और आधा चम्मच नमक मिलाएं। इसमें किचन टॉवल को 5 से 6 मिनट तक भिगोकर रखें। फिर अच्छी तरह कपड़े धोने वाले साबुन या सर्फ से धोकर साफ कर लें।

सिरके का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

अगर टॉवल में ज्यादा चिकनाई या पीलापन आ गया है, तो गर्म पानी में डिटर्जेंट के साथ थोड़ा सा सफेद सिरका (विनेगर) मिलाकर टॉवल को कुछ मिनट तक भिगो दें। इसके बाद अच्छी तरह धो लें।

लिक्विड ब्लीच का करें इस्तेमाल

अगर सफेद या हल्के रंग के किचन टॉवल पर बहुत ज्यादा दाग लग गए हैं, तो आप लिक्विड ब्लीच का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

धूप में सुखाना न भूलें

टॉवल धोने के बाद उसे किचन में रखने के बजाय तेज धूप में सुखाएं। ऐसा करने से टॉवल से बदबू कम या नहीं आती है और लंबे समय तक फ्रेश भी रहती है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

किचन टॉवल को हर 2 से 3 दिन में जरूर धोएं। इसके साथ ही किचन में कम से कम 2 से 3 टॉवल रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें बदला जा सके। ध्यान दें अगर टॉवल में लगातार बदबू बनी रहे या वह बहुत ज्यादा खराब हो जाए, तो उसे बदल देना बेहतर होता है।

सूती किचन टॉवल चुनें

किचन में हमेशा कॉटन यानी सूती टॉवल का इस्तेमाल करना सही होता है। यह सिंथेटिक टॉवल की तुलना में ज्यादा आसानी से साफ हो जाता है और सफाई के लिए भी अच्छा होता है।

Updated on:
07 Jul 2026 10:34 am
Published on:
07 Jul 2026 10:34 am