लाइफस्टाइल

Kumar Vishwas House: 60 फीट ऊंची पेंटिंग, स्पा, जिम और बहुत कुछ, नोएडा में ऐसा है कुमार विश्वास का घर

Kumar Vishwas: कुमार विश्वास को ज्यादातर लोग उनकी कविताओं और सादगी के लिए जानते हैं, लेकिन बेहद कम लोग जानते हैं कि नोएडा के एक बेहद पॉश इलाके में उनका एक लैविश घर है।

2 min read
May 14, 2026
Kumar Vishwas House नोएडा में कुमार विश्वास का लग्जरी आशियाना, घर के अंदर दिखी महल जैसी रॉयल लाइफ : (फोटो सोर्स: AI@Gemini-youtube)

Kumar Vishwas House Tour: ज्यादातर लोग डॉ. कुमार विश्वास को उनकी कविताओं की वजह से जानते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि कवि, लेखक, वक्ता और पूर्व राजनेता होने के बावजूद वे सादगी से जीना पसंद करते हैं। अच्छी कमाई करने के बाद भी वे खुद के लिए ज्यादा चीजें नहीं खरीदते हैं। हाल ही में यूट्यूब चैनल 'कर्ली टेल्स' (Curly Tales) पर कामिया जानी ने कुमार विश्वास के घर का टूर कराया और उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें साझा कीं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

इस जगह पर रहते हैं कुमार विश्वास (Location and Philosophy of His Home)

डॉ. कुमार विश्वास का घर नोएडा के सबसे पॉश इलाके में है, लेकिन फिर भी यह अपनी जड़ों और देसीपन को समेटे हुए है। कामिया जानी को घर का नाम बताते हुए कुमार विश्वास कहते हैं कि घर के बाहर किसी नाम की नेम प्लेट नहीं है, बल्कि 'राम' लिखा हुआ है।

उनका मानना है कि हम सब इस धरती पर अपनी आखिरी सांस तक सिर्फ किरायेदार हैं। असली मालिक तो वो ईश्वर ही है, हम तो बस कुछ समय के लिए इन चीजों को संभालने वाले कस्टोडियन (रक्षक) हैं। यहां तक कि हमारी सांसों के मालिक भी वही हैं।

बेहद खूबसूरत और अर्थपूर्ण है घर का प्रवेश द्वार (Beautiful Entrance and Theme of Spring)

घर के अंदर प्रवेश करने के बाद कुमार विश्वास बताते हैं कि उनका घर चार मंजिलों में बंटा है, जिसे सीढ़ियों के पास की एक दीवार एक साथ जोड़ती है। इस दीवार को 'बसंत' की थीम पर सजाया गया है, क्योंकि कुमार विश्वास का जन्म बसंत पंचमी के दिन हुआ था। घर में 60 फीट ऊंची एक खूबसूरत पेंटिंग है जिसमें कमल और पेड़ों के जरिए बसंत का अहसास कराया गया है। वहीं बगल में भगवान गौतम बुद्ध की मूर्ति है, जिसे दिखाते हुए वे अपने जीवन में बुद्ध के महत्व को बताते हैं।

जीवन के तीन स्तर: मन, शरीर और आत्मा (Three Levels of Life: Mind, Body, and Soul)

मुख्य प्रवेश द्वार के बाद कुमार जी ने अपने घर को तीन हिस्सों में बांटा है। शरीर के लिए उन्होंने एक जिम बनाया है जहां वे योगाभ्यास और वर्कआउट करते हैं। मन के लिए संगीत की महफिलें सजती हैं और आत्मा के लिए उन्होंने एक 'विजडम ट्री' यानी लाइब्रेरी बनाई है। उनके घर में दो लाइब्रेरियां हैं। उनका मानना है कि हजार पन्ने पढ़ने के बाद लिखी गई एक लाइन ही दमदार होती है।

ये भी पढ़ें

Prateek Yadav Dies : सांपों का शौक, डॉग्स थे दिल के करीब; जिंदादिली से जिंदगी जीते थे प्रतीक यादव
Published on:
14 May 2026 07:50 am
Also Read
View All