लाइफस्टाइल

तुला: अपार सफ लता की और ले जाने वाला रहेगा 2020 का वर्ष

जनवरी में यह शुक्र का वर्ष है। यह आपकी सफ लताओं का क्रमवार परिणाम देने वाला समय है। इसकी प्राप्ति के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ें।

less than 1 minute read
Jan 09, 2020
तुला: अपार सफ लता की और ले जाने वाला रहेगा 2020 का वर्ष

जनवरी में यह शुक्र का वर्ष है। यह आपकी सफ लताओं का क्रमवार परिणाम देने वाला समय है। इसकी प्राप्ति के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ें। फरवरी माह में ग्रहों की उच्च दृष्टि का लाभ पूर्व की योजनाओं से मिलेगा। कोई भी काम शुरू करते समय सावधानी जरूर बरतें। संसाधनों को बढ़ाने का प्रयास करें। मार्च में राजनीतिक दृष्टिकोण से बड़े पद की प्राप्ति का समय है। जिम्मेदारी के साथ इच्छित कार्यक्षेत्र मिलने से प्रसन्नता।
अप्रेल में बढ़ती सफलताओं से शत्रुओं की वृद्धि होगी। बिना परवाह के आगे बढ़ेंगे। कार्य करने का अलग तरीका ईजाद करेंगे। मई में विधिक कार्यों के प्रति गम्भीरता से अपना मत प्रस्तुत करेंगे। लम्बित प्रकरणों में सुलझने के आसार दिखाई देंगे। चिन्तन करें। जून में अस्थिरता आंशिक रूप से परिवर्तन करवाएंगी। सामाजिक कार्यों में भी मनोइच्छित न होने से उद्विग्नता बढ़ेगी। प्रतीक्षा करें।
जुलाई में बाहरी यात्रा का मित्रों के द्वारा कार्यक्रम बनेगा। परिवार के साथ संयुक्त क्रम से प्रस्थान करेंगे। बच्चों के मामले में सक्रिय रहेंगे। अगस्त में परिवार में एकरूपता दिखने से भावुकता अनुभव होगी। कार्य तथा सम्बन्धों का आधार स्तम्भ तैयार होगा। सितम्बर में सामान्य से हटकर विशेष विषयवस्तु पर ध्यान केन्द्रित होगा। आर्थिक पक्ष का पुन: संशोधन करेंगे। प्रयास से लाभ।
अक्टूबर में मनोरंजन उद्योग के लोकप्रिय लोगों के लिए यह समय सफलता के साथ नाम में बढ़ोत्तरी करेगा। नवम्बर में दौड़ा-भागी से परिश्रम बढ़ेगा। स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। योग तथा ध्यान साधना पर मानस केन्द्रित होगा। दिसम्बर में भावनात्मकता का आवश्यकता अनुसार स्थान रखें। प्रैक्टिकल बनें। रणनीतियों को बाहर प्रकट न करें, सफलता मिलेगी।

Published on:
09 Jan 2020 05:29 pm
Also Read
View All