लाइफस्टाइल

Lipstick Shades 2026: फेयर हो या डस्की… हर स्किन टोन पर खिलेंगे ये 5 कलर्स, मेकअप किट में आज ही करें शामिल

Lipstick Shades 2026: जानिए 2026 के वो 7 लिपस्टिक शेड्स, जो सिर्फ पार्टी नाइट ही नहीं बल्कि पूरे साल आपके लुक को बनाएंगे ट्रेंडी और कॉन्फिडेंट।
3 min read
Dec 30, 2025
5 Trending Shades of 2026, Must-Have Lipsticks: 2026 Edition, Timeless Earthy Tones, Trendy shades
Trendy Lipstick Shades 2026 | (फोटो सोर्स- GeminiAI)

Lipstick Shades 2026: नया साल आते ही हम सब एक ही बात कहते हैं 'इस बार कुछ नया ट्राइ करते हैं'। नए रिजॉल्यूशन, नया वॉर्डरोब और नया एटीट्यूड। लेकिन 2026 में स्टाइल की नई और दमदार एंट्री आप अपने आपके मेकअप बैग से कर सकते हैं। न्यू ईयर पार्टी की चमक हो या जनवरी की पहली ऑफिस मीटिंग, फरवरी की ब्रंच डेट हो या साल के आखिर की फेस्टिव नाइट पूरे 2026 में अगर कोई चीज आपके लुक को सबसे ज्यादा पावरफुल बनाएगी, तो वह है आपका सही लिपस्टिक शेड। इसी सोच के साथ हम लेकर आए हैं 7 ऐसे लिपस्टिक शेड्स, जो New Year 2026 से लेकर दिसंबर तक आपके हर मूड और हर आउटफिट के साथ परफेक्ट फिट बैठेंगे।

प्रिटी पीच लिपस्टिक (Pretty Peach Shade)

Pretty Peach Lipstick Shade | (फोटो सोर्स- GeminiAI)

पीच लिपस्टिक 2026 में उन महिलाओं की पसंद हो सकती है, जो नेचुरल और क्लीन लुक पसंद करती है। यह शेड ऑफिस से लेकर कैजुअल डे आउट तक पूरे साल फ्रेश और सॉफ्ट वाइब दे सकता है।

एलिगेंट बेरी लिपस्टिक (Elegant Berry Shade)

Elegant Berry Lipstick Shade | (फोटो सोर्स- GeminiAI)

2026 में पार्टी लुक्स में बेरी शेड्स का जलवा छा सकता है। यह शेड रेड का बोल्ड और मॉडर्न वर्जन है, जो हर सीजन में ग्लैम जोड़ता है और आपको भीड़ से अलग भी बनाता है।

ग्लॉसी लिप्स (Glossy Lips Shade)

Glossy Lips Shade | (फोटो सोर्स- GeminiAI)

2026 में मैट के साथ-साथ ग्लॉसी लिप्स फैशन भी ट्रेंड आ सकता है। हल्का सा ग्लॉस हर शेड को इंस्टेंट न्यू ईयर रेडी लुक दे देता है। ये आपके लुक को परफेक्ट शाइनी बना देगा।

बोल्ड ब्राउन लिपस्टिक (Bold Brown Shade)

Bold Brown Lipstick Shade | (फोटो सोर्स- GeminiAI)

ब्राउन लिपस्टिक अब सिर्फ ट्रेंड नहीं, बल्कि 2026 का स्टाइल सटेटमेंट बन सकती है। यह शेड इंडियन स्किन टोन पर नेचुरल भी लगता है और एलिगेंट भी, इसलिए पूरे साल इसकी डिमांड बनी रहने वाली है।

पॉप पिंक लिपस्टिक (Pop Pink Shade)

Pop Pink Lipstick Shade | (फोटो सोर्स- GeminiAI)

जनवरी की ठंड हो या जून की धूप, पिंक लिपस्टिक हर मौसम में फ्रेश लगती है। 2026 में यह शेड उन महिलाओं की पसंद बनेगा, जो सिंपल लुक में भी सॉफ्ट ग्लो चाहती है। डेली यूज से लेकर डे पार्टी तक पिंक शेड हर लुक पर जा सकता है।

Updated on:
30 Dec 2025 05:43 pm
Published on:
30 Dec 2025 05:43 pm