लाइफस्टाइल

Mother Daughter Fashion Goals: शिल्पा शेट्टी, देबिना बनर्जी, मीरा कपूर और बिपाशा बसु से इंस्पिरेशन लेकर करें मदर-डॉटर ट्विनिंग

Celebrity Style Mother Daughter Matching Outfits: अगर आपके घर में जल्द कोई फंक्शन पड़ने वाला है या आपकी नन्ही परी का बर्थडे आने वाला है और आप Mother-Daughter Twinning करने का सोच रही हैं, तो यहां दिए गए सेलिब्रिटीज से आईडिया ले सकती हैं।

3 min read
Jun 16, 2026
Celebrity Style Twinning Dresses, Mom And Daughter Ethnic Wear
Celebrity Inspired मदर-डॉटर ट्विनिंग आइडिया | image credit instagram- mira.kapoor, theshilpashetty, debinabon, bipashabasu

Celebrity Inspired Mother Daughter Fashion Idea: आने वाले दिनों में वेडिंग सीजन के साथ ही फेस्टिव सीजन भी शुरू होने वाले हैं। ऐसे में अगर आप एक बेबी गर्ल की मां हैं और आपको अपनी बेटी के साथ मैचिंग ड्रेस पहनना पसंद है, लेकिन समझ में नहीं आता कि कैसे मैचिंग कपड़े खरीदें, तो हमारी आज की स्टोरी आपके लिए है। आज की स्टोरी में हम 4 फेमस सेलिब्रिटीज के मदर-डॉटर मैचिंग ड्रेसेज के फोटो और वीडियो शेयर करने जा रहे हैं, जिनसे इंस्पिरेशन लेकर आप अपने और अपनी लाडली के लिए कपड़े खरीद सकती हैं।

Shilpa Shetty से लें अपने और अपनी लाडली के लिए आइडिया

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी फिल्मों और फिटनेस के बाद सबसे ज्यादा अपने फैशन के चलते ट्रेंड में आए दिन छाई रहती हैं। इसके साथ ही ज्यादातर फेस्टिवल पर एक्ट्रेस खुद से मैचिंग या सिमिलर कपड़े अपनी बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा को पहनाकर फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। ऐसे में आप चाहें तो एक्ट्रेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। अभिनेत्री द्वारा दिवाली पर शेयर वीडियो में शिल्पा लाल रंग का फुल स्लीव कुर्ता मिनिमल वर्क के साथ पहने दिख रही हैं, वहीं राज कुंद्रा की गोद में बैठी उनकी बेटी ने भी मां से मैचिंग लाल रंग का ही फुल स्लीव कुर्ता पहन रखा है। जो इस समय गर्मी के दिनों में किसी फंक्शन में एथनिक लुक के साथ-साथ धूप से बचने के लिए बेस्ट है।

इसके अलावा, अगर आपको खुद से मैचिंग कपड़े बेटी के लिए नहीं मिल रहे हैं, तो आप अष्टमी पूजा के दौरान अभिनेत्री द्वारा शेयर वीडियो में दिख रहे शिल्पा के मैचिंग सिमिलर एथनिक कपड़ों की तरह भी अपनी लाडली के लिए खरीदारी कर सकती हैं।

Debina Bonnerjee से लें मैचिंग वेस्टर्न लुक आइडिया

छोटे पर्दे पर अपने एक से बढ़कर एक टीवी सीरियल से लोगों के दिलों में जगह बनाने के साथ ही, यूट्यूब पर फैमिली व्लॉग शेयर कर लोगों से जुड़ी रहने वाली एक्ट्रेस देबिना बनर्जी से भी आप आइडिया ले सकते हैं। अभिनेत्री अक्सर फंक्शन या त्योहारों पर खुद से मैचिंग कपड़े अपनी दोनों बेटियों को पहनाना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी जल्द किसी इवेंट में जाने वाली हैं, तो आप एक्ट्रेस की तरह मैचिंग स्कर्ट और शर्ट या इस तरह का कोई भी मैचिंग वेस्टर्न ड्रेस अपने और अपनी लाडली के लिए खरीद सकती हैं।

Mira Kapoor से आइडिया ले फेस्टिवल पर दिखें सिमिलर

अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी भले ही ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। बता दें कपल के दो बच्चे हैं, मीशा कपूर और ज़ैन कपूर। अक्सर फेस्टिवल पर मीरा कपूर एक ही रंग के मैचिंग या सिमिलर कपड़े पहनकर कपल गोल्स की तरह फोटो या वीडियो शेयर करती रहती हैं। ऐसे में आप मीरा कपूर से भी आइडिया लेकर शॉपिंग कर सकती हैं।

Bipasha Basu की तरह कस्टमाइज करवाएं सेम सूट

Bipasha Basu- image credit instagram-bipashabasu

फिटनेस और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस बिपाशा बसु भी अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर के साथ मैचिंग ड्रेस में मदर-डॉटर गोल्स शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अगर आप अपने लिए जल्द कोई सूट सिलवाने का सोच रही हैं, तो आप अपनी नन्ही परी के लिए भी उसी कपड़े का एक छोटा सा प्यारा सूट सिलवा सकती हैं।

Published on:
16 Jun 2026 02:07 pm