
गर्मियों के लिए Celebrity Style Ethnic Look | image credit instagram-aliaabhatt/madhuridixitnene/kanganaranaut/tripti_dimri
Celebrity Style Traditional Looks For Summer: गर्मियों में हैवी सूट, ज्वेलरी और मेकअप कैरी करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं एथनिक लुक्स पहनने से बचती हैं। अगर आप भी इस समर सीजन में स्टाइलिश और कंफर्टेबल ट्रेडिशनल आउटफिट्स तलाश रही हैं, तो आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, कंगना रनौत, जान्हवी कपूर और तृप्ति डिमरी के ये एथनिक सूट लुक्स आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन बन सकते हैं।
गर्मियों में हल्के और स्टाइलिश सूट पहनना सभी को पसंद होता है, लेकिन पुराने सूट डिजाइन मार्केट में मिलने की वजह से एथनिक पहनने का मन नहीं करता है। ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप एक्ट्रेस आलिया भट्ट के इस लखनऊ के फेमस चिकनकारी शॉर्ट कुर्ती डिजाइन से आइडिया लेकर अपने लिए गर्मी के लिए कुर्ती की खरीदारी कर सकती हैं। वैसे तो इन चिकनकारी कुर्तियों को आप जींस, प्लाजो, ट्राउजर और सलवार जैसी किसी भी चीज के साथ पेयर कर स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। लेकिन अगर आप किसी खास फंक्शन के लिए इसे खरीद रही हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही कुर्ती से मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट रंग में डिजाइनर बॉटम वियर भी खरीद सकती हैं।
अगर आप जल्द किसी शादी या फंक्शन में जाने वाली हैं, लेकिन आपको समझ में नहीं आ रहा कि गर्मी में ट्रेडिशनल लुक में कैसे तैयार हों, तो आप एक्ट्रेस के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं। अभिनेत्री ने फुल स्लीव ब्राउन टोन रंग के कढ़ाई वाले सूट को दोनों हाथों में एक-एक रिंग और हैवी इयररिंग्स के साथ, नेचुरल बेस मेकअप और डार्क शेड की लिपस्टिक लगाकर अपने लुक को कंप्लीट किया है। दिन के फंक्शन के लिए यह लुक बेस्ट है, क्योंकि फुल स्लीव्स होने की वजह से यह सूट गर्मियों से बचने में मदद करेगा और कम थ्रेड वर्क होने की वजह से यह हैवी वर्क वाले सूट की तुलना में हल्का भी रहेगा।
अगर आप उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें हल्के रंग के सूट पहनना पसंद है, तो एक्ट्रेस कंगना रनौत के इस लुक से इंस्पिरेशन लेकर अपने लिए सूट की खरीदारी कर सकती हैं। अभिनेत्री ने हल्के गुलाबी रंग पर हल्के रंग के प्रिंटेड फूलों वाले फुल स्लीव कुर्ती डिजाइन वाले सूट को मैचिंग वाइड लेग प्लाजो पैंट और मैचिंग दुपट्टे के साथ स्टाइल किया है। यह गर्मी के हिसाब से सिंपल, सोबर होने के साथ ही कंफर्टेबल भी है। ऐसे में अगर आप कोई सूट डिजाइन खोज रही हैं जिसे आप फंक्शन के बाद डेली वियर में भी इस्तेमाल कर पाएं, तो एक्ट्रेस के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।
जल्द शुरू हो रहे शादियों के सीजन में फैमिली या घर में पड़ने वाले फंक्शंस के लिए अगर आप फुल ट्रेडिशनल लुक में तैयार होने के लिए सूट डिजाइन खोज रही हैं, तो आप एक्ट्रेस के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। अभिनेत्री ने मैचिंग सूट और दुपट्टे को कॉन्ट्रास्ट पटियाला सलवार के साथ स्टाइल किया है। वहीं, बालों में परांदा लगाकर चोटी (braid) और हाथों में कलरफुल चूड़ियों के साथ मेकअप करके अपने लुक को कंप्लीट किया है, जो कंप्लीट एथनिक लुक के लिए बेस्ट है।
इन दिनों मैचिंग टॉप-बॉटम सूट काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। ऐसे में अगर आप ट्रेंड फॉलो करती हैं या गर्मी में कंफर्टेबल रहने के साथ ही स्टाइलिश दिखने के लिए कोई सूट डिजाइन खोज रही हैं, तो आप एक्ट्रेस के इस सूट लुक से आइडिया ले सकती हैं। एक्ट्रेस ने पीले रंग के सूट को, जिस पर सफेद और हरे रंग के प्रिंट हैं, उसे हरे रंग के दुपट्टे के साथ मैच कर स्टाइल किया है। स्लीवलेस होने की वजह से यह सूट गर्मियों के लिए बेस्ट है।
Published on:
12 Jun 2026 10:50 am
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
