
अलिया भट्ट Viral Dress का दाम| image credit instagram-bollywoodwomencloset
Alia Bhatt Alpha Teaser Dress Price: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'अल्फा' (Alpha) का टीजर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह टीजर में दिख रहा आलिया का लुक और उनकी ड्रेस है, जो इस समय लोगों का ध्यान अपनी तरफ सबसे ज्यादा खींच रही है। आइए जानते हैं क्या है आलिया की ड्रेस में ऐसा खास जिससे एक्ट्रेस ट्रेंड में हैं।
सोशल मीडिया पर आलिया जिस ड्रेस की वजह से ट्रेंड में हैं, इंस्टाग्राम पेज 'बॉलीवुड वूमेन क्लोजेट' के मुताबिक, उस ड्रेस का नाम 'टियर्ड-स्कर्ट शिफॉन ड्रेस' है और इसकी कीमत ₹1,999 है। एक्ट्रेस की यह ड्रेस देखने में हल्के नीले रंग की मिनी ड्रेस है, जिसमें स्पैगेटी स्ट्रैप्स, वी-नेकलाइन पर झालर (frills) और नीचे की तरफ एक फ्लोई टियर्ड स्कर्ट है। इसका फिटेड बॉडिस आलिया के लुक को और भी स्टालिश बनाता है।
वहीं, इस ड्रेस के साथ आलिया के लुक को कंप्लीट करने के लिए काफी सिंपल और नेचुरल रखा गया है। बाल हल्के बीच वेव्स में कर्ल करके खुले रखने के साथ ही मेकअप में बस ग्लोई स्किन बेस, हल्के आइब्रो, थोड़ा सा ब्लश और ग्लॉसी बेबी पिंक लिपस्टिक का इस्तेमाल किया गया है।
आलिया की तरह अभिनेत्री कंगना रनौत भी बीते दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के प्रमोशन के दौरान आइवरी रंग की साड़ी के चलते सुर्खियों में छाई हुई थीं, जिसकी ऑनलाइन सर्च करने पर कीमत 15,500 रुपये पता चलती है। एक्ट्रेस ने अपने पोल्का डॉट रेट्रो साड़ी लुक को 'निजाम पर्ल नेकलेस' के साथ कंप्लीट किया था, जिसकी कीमत ऑनलाइन 13,63,000 रुपये बताई जा रही है।
आलिया भट्ट किसी छोटे से छोटे इवेंट में भी काफी महंगे और डिजाइनर कपड़े पहने दिखती हैं। ऐसे में फिल्म की शूटिंग में 1,999 रुपये के कपड़े पहनना क्या बॉलीवुड का फिल्मों को प्रमोट करने का कोई नया पब्लिसिटी ट्रेंड है? इसको लेकर सोशल मीडिया पर नेटिजन्स सवाल कर रहे हैं। इससे पहले अभिनेत्री कंगना रनौत ने 15,500 की साड़ी को 13,63,000 रुपये के नेकलेस के साथ स्टाइल कर सुर्खियां बटोरी थीं।
Updated on:
11 Jun 2026 03:29 pm
Published on:
11 Jun 2026 03:29 pm
