लाइफस्टाइल

Nita Ambani Lavender Chiffon Saree: नीता अंबानी ने 2 महीने पुरानी ड्रेस को कैसे बनाया नया? देखिए वायरल फोटो

Nita Ambani Lavender Chiffon Saree: नीता अंबानी ने चेन्नई के एक प्रोग्राम में दोबारा पहनी अपनी पुरानी लैवेंडर साड़ी। करोड़ों की मालकिन होकर भी कपड़े रिपीट करने के इस अंदाज ने जीता सबका दिल। नीता के इस रॉयल लुक और पर्ल ज्वेलरी की चर्चा हर तरफ हो रही है। देखें नीता अंबानी के इस सस्टेनेबल फैशन और मोतियों वाले लुक की पूरी डिटेल
2 min read
Feb 24, 2026
Feature image

Nita Ambani Lavender Chiffon Saree: आजकल लोग एक बार कपड़े पहनकर सोशल मीडिया पर फोटो डालने के बाद उन्हें दोबारा हाथ तक नहीं लगाते हैं, लेकिन नीता अंबानी ने बदल दी ये सोच। हाल ही में चेन्नई में आयोजित एक कॉन्सर्ट में नीता अंबानी अपने पति मुकेश अंबानी के साथ नजर आईं। इस दौरान उन्होंने वही लैवेंडर शिफॉन साड़ी पहनी, जो उन्होंने महज दो महीने पहले पहनी थी। सादगी के साथ सस्टेनेबल फैशन को बढ़ावा देने का उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

चेन्नई के कॉन्सर्ट में बिखेरा जलवा

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी हमेशा अपने लुक्स के लिए जानी जाती हैं। चेन्नई में हुए कॉन्सर्ट में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। नीता अंबानी यहां बेहद खूबसूरत लैवेंडर कलर की शिफॉन साड़ी में पहुंची थीं। उनके साथ मुकेश अंबानी और मशहूर सितार वादक ऋषभ शर्मा भी नजर आए। नीता जी के इस लुक को देखकर हर कोई यही कह रहा है कि रॉयल्टी सिर्फ महंगे कपड़ों से नहीं, बल्कि उन्हें कैरी करने से आती है।

नीता ने रिपीट किया अपना लुक

अक्सर लोग सोचते हैं कि बड़े सेलिब्रिटीज कभी अपने कपड़े रिपीट नहीं करते, लेकिन नीता अंबानी ने इस मिथ को तोड़ा है। उन्होंने अपनी खूबसूरत लैवेंडर शिफॉन साड़ी को पिछले साल दिसंबर में भी पहना था। साड़ी के बॉर्डर पर सफेद सितारें और बारीक जरी का काम है, जो इसे एक क्लासी लुक देता है। इस साड़ी को उन्होंने मैचिंग हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया। इसे दोबारा पहनकर उन्होंने यह मैसेज दिया कि आउटफिट रिपीट करना कोई फैशन मिस्टेक नहीं है।

मोतियों की चमक ने खींचा ध्यान

अंबानी परिवार की महिलाओं के गहनों की चर्चा पूरी दुनिया में होती है। इस बार नीता अंबानी ने भारी-भरकम हीरों के बजाय मोतियों को चुना। उन्होंने गले में मल्टी-स्ट्रैंड मोतियों का हार, कानों में बड़े स्टेटमेंट झुमके और हाथों में मोतियों के ही कंगन पहने थे। उनके हाथ में मिनी हैंडबैग पूरे लुक में चार चांद लगा रहा था।

मेकअप और हेयरस्टाइल

नीता अंबानी ने अपने लुक को सिंपल लेकिन एलिगेंट रखा। उन्होंने बालों को बीच से मांग निकालकर एक स्लीक बन में बांधा। मेकअप की बात करें तो विंग्ड आईलाइनर, सॉफ्ट न्यूड आईशैडो और माथे पर छोटी सी बिंदी ने उनकी खूबसूरती को और बढ़ा दिया।

Updated on:
24 Feb 2026 10:31 am
Published on:
24 Feb 2026 10:31 am