Maha Shivratri 2026: शिवरात्रि की तैयारी पूरी है, पर क्या आपने अपनी पसंदीदा साड़ी के साथ सही लिपस्टिक चुनी है? गलत शेड आपके पूरे फेस्टिव लुक को फीका कर सकता है, इसलिए जानें अपनी आउटफिट के हिसाब से वो परफेक्ट शेड्स जो आपको देंगे एक डिवाइन और रॉयल ग्रेस
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि का त्यौहार आने वाला है, और हम सभी अपनी बेस्ट साड़ियों और कुर्तों की तैयारी में लगे हैं। शिव भक्ति के इस उत्सव में जहां एक ओर मन की शुद्धता जरूरी है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं के लिए सोलह श्रृंगार का भी अपना ही महत्व है। अक्सर हम अपनी मनपसंद साड़ी या सूट तो खरीद लेते हैं, लेकिन ऐन मौके पर सबसे बड़ी उलझन यह होती है कि उसके साथ लिपस्टिक का कौन सा शेड जमेगा। आपकी इसी उलझन को दूर करने के लिए, यहां 5 ऐसे लिपस्टिक शेड्स हैं जो महाशिवरात्रि पर आपके हर लुक के साथ एकदम परफेक्ट लगेंगे।
ग्रीन, पर्पल कलर्स के लिए
भगवान शिव की पूजा में हरा रंग विशेष महत्व रखता है। यदि आप ब्राइट ग्रीन, फिरोजी, ग्रे या पर्पल कलर का ड्रेस पहन रही हैं, तो इसके साथ ब्राइट पिंक या फ्यूशिया पिंक की लिपस्टिक का चुनें। ये कूल टोन वाले कपड़ों के साथ चेहरे पर एक ताजगी और चमक ले आते हैं।
लाल और चटक कलर्स के लिए
शादी के बाद अगर आपकी पहली शिवरात्रि हैं और आपने लाल, गहरा पीला या गोल्डन काम वाली बनारसी साड़ी या लहंगा चुना है, तो क्लासिक रेड लिपस्टिक से बेस्ट ऑप्शन कुछ नहीं है। लाल रंग सुहाग का प्रतीक भी माना जाता है। इसके साथ सिर पर एक लाल बिंदी और आंखों में काजल आपके लुक को पूरी तरह से डिवाइन और रॉयल बना देगा।
सेज ग्रीन, ऑलिव, और डस्टी कलर्स के लिए
आजकल डार्क ब्राउन, मेहंदी वाला ग्रीन या मस्टर्ड येलो काफी ट्रेंड में हैं। इन कलर्स के साथ हल्की लिपस्टिक चेहरा फीका दिखा सकती है। इसलिए, इनके साथ मरून या डार्क वाइन जैसे शेड्स चुनें। ये डार्क शेड्स आपके लुक में ग्रेस लाएंगे।
पीला या सैफ्रन कलर्स के लिए
महाशिवरात्रि पर पीला और सैफ्रन रंग पहनना बहुत शुभ माना जाता है। यदि आपका आउटफिट इन वार्म कलर्स में है, तो लिपस्टिक भी वार्म टोन की होनी चाहिए। पीच या कोरल शेड्स ऐसे कपड़ों के साथ बहुत ही सोबर लगते हैं। यह लुक सुबह की पूजा और मंदिर जाने के लिए सबसे बेस्ट है।
मॉडर्न पेस्टल कलर्स के लिए
आप अगर इस बार कुछ हटकर, जैसे हल्का गुलाबी, ब्लू या मिंट ग्रीन पहन रही हैं, तो सिर्फ न्यूड लिपस्टिक ही लगाएं। पेस्टल कलर्स के साथ डार्क शेड्स लुक बिगाड़ सकते हैं, लेकिन न्यूड शेड एक बैलेंस और एलिगेंट लुक देता है।
प्रो-टिप ध्यान रखें
शिवरात्रि पर पूजा और व्रत लंबे समय तक चलते हैं, इसलिए हमेशा ऐसी लिपस्टिक चुनें जो स्मज-प्रूफ हो। इससे फायदा यह होगा कि प्रसाद लेते समय आपकी लिपस्टिक खराब नहीं होगी और न ही आपके कपड़ों पर दाग लगेगा।