Pig 1m Instagram Followers : किसी फिल्मी स्टार या सेलेब से कम नहीं है ये सुअर। इंस्टाग्राम पर इस सुअर को 1 मिलियन से अधिक लोग फॉलो कर रहे हैं। अब इसका नाम गिनीज वर्ल्ड बुक में दर्ज हो चुका है। क्योंकि, ये ऐसा सुअर है जिसको दुनिया में सबसे अधिक लोग फॉलो (Most followers on Instagram for a pig merlin) कर रहे हैं।
Pig 1m Instagram Followers : अक्सर फिल्मी सितारों के मिलियन फॉलोअर्स होते हैं। पर, ये सुअर भी किसी फिल्मी सितारे से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर लोग इसके दिवाने हैं। अब इसका नाम गिनीज वर्ल्ड बुक में दर्ज हो चुका है। क्योंकि, ये ऐसा सुअर है जिसको दुनिया में सबसे अधिक लोग फॉलो (Most followers on Instagram for a pig merlin) कर रहे हैं। यह कहानी है मर्लिन द पिग की जिसका सोशल मीडिया की दुनिया में बोलबाला है।
मर्लिन को साधारण जानवर से असाधारण बनाने के पीछे एक महिला का हाथ है- मीना अलाली। ये पिछले चार सालों में उसे एक ऐसी कला सिखाई है जिसे देख दुनिया दंग रह जाती है। मीना ने मर्लिन को विभिन्न 'बटनों' के माध्यम से बात करना सिखाया है। जब मर्लिन को कुछ कहना होता है, तो वह अपनी नाक से उन बटनों को दबाता है, जिनसे अलग-अलग आवाजें निकलती हैं। अगर कोई जानवर इतना कर रहा है तो ये कमाल की बात हुई ना! क्योंकि, यहां तो इंसानों को भी सीखाने के बाद भी बात समझ नहीं आती। ऐसे में ये मर्लिन मिसाल है।
इन बटनों के जरिए मर्लिन न केवल 'हां' या 'ना' जैसे सरल जवाब देता है, बल्कि वह अपनी भावनाओं को भी व्यक्त करता है। कभी वह बटन दबाकर कहता है, "मुझे गुस्सा आ रहा है!" (I’m mad!) तो कभी बड़े प्यार से खाने की फरमाइश भी करता है। उसकी इन्हीं मजेदार और बुद्धिमानी भरी हरकतों ने उसे इंटरनेट का सुपरस्टार बना दिया है। क्योंकि, इतना सबकुछ देखने के बाद भी शायद ही कोई हो जो इस अकाउंट को फॉलो ना करना चाहे।
मर्लिन की लोकप्रियता का आलम गजब है। मीना कहती है कि अब मैं जहां भी उसके साथ बाहर निकलती हूं, लोग मुझे और उसे तुरंत पहचान लेते हैं। सच पूछा जाए तो अब वो मेरी पहचान बन चुका है। उसकी वजह से दुनिया मुझे भी जानती है।
मीना 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' को बताती हैं, "अब तो ऐसा हाल है कि हर बार बाहर जाने पर उसे कोई न कोई पहचान ही लेता है। मेरा मंगेतर और मैं अक्सर मजाक करते हैं कि हम किसी सुअर के साथ नहीं, बल्कि हॉलीवुड स्टार के साथ टहल रहे हैं।"
मर्लिन की इस कामयाबी के पीछे मीना का एक नेक मकसद छिपा है। मीना का मानना है कि मर्लिन के वीडियो न केवल लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाते हैं, बल्कि सुअरों और अन्य पशुओं के प्रति लोगों के नजरिए को भी बदलते हैं।
मीना कहती हैं, "मुझे गर्व है कि हमने इतने फॉलोअर्स बनाए हैं। मैं दिल से मानती हूं कि यह दुनिया एक बेहतर जगह बन जाएगी अगर हम सभी जानवरों के साथ वैसा ही प्यार और करुणा का व्यवहार करें जैसा हम अपने पालतू कुत्तों और बिल्लियों के साथ करते हैं।"