20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Birds Cigarette Habit : कुछ पक्षियों को सिगरेट की आदत क्यों लग रही है? वैज्ञानिकों ने शोध में पाया, जानिए पूरा मामला

Birds Cigarette Habit News : वैज्ञानिकों ने शोध में पाया है कि शहरी पक्षियों को सिगरेट की आदत लग रही है। कई बर्ड्स तो सिगरेट को अपने घोंसलों में रखना पसंद कर रहे हैं। आइए, इस शोध के मूल बात को समझते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ravi Gupta

Mar 20, 2026

Birds Cigarette Habit, Shock to know Birds Cigarette Habit, Birds Cigarette Habit News,

प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo - Gemini

Birds Cigarette Habit : आपको ये सुनकर हैरानी हो सकती है! क्योंकि, सिगरेट की आदत सिर्फ हम इंसानों को नहीं बल्कि बल्कि पक्षियों को भी लग रही है। सच में ये खबर आपको थोड़ी हैरान कर रही है ना! असल में ये बात पोलैंड में हुए के एक शोध में सामने आई है। शोध में पता चला कि बर्ड्स को किस तरह से सिगरेट की आदत लग रही है।

पक्षियों को पसंद आ रहे सिगरेट

पोलैंड में हुए शोध के मुताबिक, लैटिन अमेरिकी देशों के उन प्रमाणों को और पुख्ता कर दिया है, जिनसे पता चलता है कि यहां के कुछ बर्ड्स को सिगरेट की आदत सी लगती जा रही है। मैक्सिको के 'हाउस फिंचेस' और न्यूजीलैंड के 'सॉन्ग थ्रश' पक्षियों में एक अजीब आदत विकसित हुई है, वे अपने घोंसलों में सिगरेट के टुकड़े रखते हैं। ब्रिटेन में तो कुछ पक्षी बाहर रखे एशट्रे में ही घोंसला बना रहे हैं। ये सब देखकर शोधकर्ता भी हैरान हो रहे हैं।

कई शहरी पक्षी सिगरेट के आदी

एक नया अध्ययन इस बात के और सबूत देता है कि शहरी पक्षियों ने यह पसंद क्यों अपनाई है। तंबाकू में मौजूद टॉक्सिन्स 'ब्लू टिट्स' (यूरोप में पाए जाने वाले रंगीन पक्षी) के घोंसलों से परजीवियों को दूर रख सकते हैं। फिंचेस से लेकर ब्लू टिट्स तक, कई शहरी पक्षी इस व्यवहार को अपना रहे हैं। ये बात कई बिंदुओं की ओर इशारा कर रही है।

सिगरेट के फिल्टर में 4 हजार रासायनिक यौगिक

सिगरेट के फिल्टर में निकोटीन, आर्सेनिक, पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन और भारी धातुओं सहित लगभग 4,000 रासायनिक यौगिक होते हैं। ये यौगिक उन कीटों को दूर भगा सकते हैं जो पक्षियों और उनके बच्चों को नुकसान पहुंचाते हैं। यह अध्ययन इसी वर्ष 'एनिमल बिहेवियर' (Animal Behaviour) पत्रिका में प्रकाशित हुआ था।

इसके जोखिम क्या हैं?

हालांकि यह परजीवियों को दूर रखता है, लेकिन सिगरेट के रसायन पक्षियों के स्वास्थ्य के लिए लंबे समय में हानिकारक भी हो सकते हैं। भविष्य में इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसको लेकर अभी भी वैज्ञानिक शोध करने में जुटे हैं।

स्मोकर्स ना करें ये गलती!

दरअसल, अधिकतर स्मोकर्स सिगरेट पीने के बाद बट को खुले में फेंक देते हैं। इस वजह से भी पक्षी इसे आसानी से प्राप्त कर लेते हैं और फिर उसे अपने घोंसले में लेकर जाते हैं।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य