5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी से परेशान बच्चे जब करें कोल्ड्रिंक की डिमांड, तो घर पर बनाएं यह रिफ्रेशिंग ड्रिंक, स्वाद ऐसा कि मांग-मांग कर पिएंगे!

गोंद कतीरा और सब्जा ड्रिंक: अगर आपके बच्चे भी गर्मी से राहत पाने के लिए कोल्ड्रिंक मांगते हैं, तो आप यहां बताई गई रेसिपी फॉलो कर उनके लिए हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक बना सकते हैं। यह आसान रेसिपी शरीर को ठंडक देने के साथ लू से भी बचाती है।

2 min read
Google source verification
Summer Drink Recipe

Summer Drink Recipe| image credit gemini

Gond Katira Fruit Drink Recipe: अक्सर पेरेंट्स बच्चों के फल न खाने की आदत से परेशान रहने के साथ ही गर्मियों में बच्चों की कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम की डिमांड से भी परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर बच्चों के साथ-साथ आप भी चिलचिलाती धूप और लू से परेशान हैं और बच्चों के साथ ही आपका भी मन कोल्ड ड्रिंक पीने का हो रहा है, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज के इस लेख में हम एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जो पीने में टेस्टी होने के साथ ही बनाने में भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं इस फ्रूट ड्रिंक की रेसिपी के बारे में विस्तार से।

फ्रूट ड्रिंक बनाने के लिए जरूरी सामग्री (Ingredients for Fruit Drink)

  • गोंद कतीरा: 5-6 पीस (रात भर भिगोया हुआ)
  • सब्जा के बीज: 1 चम्मच (30-45 मिनट भिगोए हुए)
  • केला: 1 (बारीक कटा हुआ)
  • सेब: 1 (बारीक कटा हुआ)
  • तरबूज: 1 कप (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • अंगूर: 1 कप (साबुत या दो टुकड़ों में कटे हुए)
  • रोज सिरप: आधा कप
  • ठंडा पानी या दूध: आवश्यकतानुसार

फ्रूट ड्रिंक बनाने की विधि (Recipe for Fruit Drink)

  • फ्रूट ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में भिगोया हुआ गोंद कतीरा और भीगे हुए सब्जा के बीज डालें।
  • अब इसमें आधा कप रोज सिरप डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं ताकि गोंद कतीरा और बीजों में गुलाब की मिठास और खुशबू घुल जाए।
  • अब तैयार मिश्रण में कटे हुए केला, सेब, तरबूज और अंगूर डालें।
  • अगर आप इसे गाढ़ा यानी पुडिंग की तरह खाना चाहते हैं तो ऐसे ही रहने दें। यदि ड्रिंक की तरह पीना चाहते हैं, तो इसमें थोड़ा ठंडा पानी या दूध मिलाएं।
  • इसे अच्छी तरह चलाएं और कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

इस ड्रिंक के सेवन के फायदे (Benefits of this Drink)

  • गोंद कतीरा की तासीर बहुत ठंडी होती है, जो शरीर के तापमान को नियंत्रित रखती है और लू (Heat Stroke) से बचाती है।
  • सब्जा के बीज और फलों में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाते हैं और पेट की गर्मी व कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देते हैं।
  • केले और सेब जैसे पोषक तत्वों से भरपूर फल शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं।
  • तरबूज और सब्जा के बीज शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते, जिससे त्वचा चमकदार बनी रहती है।