
Sanjeev Kapoor Special Mango Cake Recipe: फादर्स डे 2026 पर अपने पापा के लिए कुछ खास बनाइए। ऐसे में अगर आप इस खास मौके पर अपने पापा को अपने हाथों से बना कुछ मीठा और खास खिलाना चाहते हैं या आप बाजार से मिलने वाले केक के बदले घर पर ही कुछ बनाना सोच रहे हैं, तो आप फ्रेश आमों का इस्तेमाल करके मास्टरशेफ संजीव कपूर (Sanjeev Kapoor) द्वारा शेयर मैंगो केक (Mango Cake) की रेसिपी फॉलो कर इस फादर्स डे को यादगार बना सकते हैं।
स्टेप 1
फादर्स डे के लिए केक बनाने के लिए सबसे पहले ओवन को 180ºC पर प्रीहीट करें।
स्टेप 2
जब तक ओवन प्रीहीट हो रहा है, तब तक केक बेक करने के लिए एक लोफ टिन (Loaf Tin) जिसे 'ब्रेड पैन' भी कहा जाता है, उसमें थोड़े से मक्खन को अच्छे से लगाकर चिकना करने के बाद उस पर थोड़ा सा मैदा छिड़कें और एक किनारे रख दें।
स्टेप 3
अब केक बनाने के लिए एक बड़े बाउल में मक्खन और कैस्टर शुगर को अच्छे से मिलाकर तब तक फेंटें जब तक कि वह हल्का और फ्लफी न हो जाए।
स्टेप 4
मक्खन और शुगर को मिलाकर तैयार इस बैटर में एक अंडा डालें और फिर दोबारा अच्छी तरह फेंटें।
स्टेप 5
अब तैयार बैटर में वनीला एसेंस और मैंगो प्यूरी मिलाएं और अच्छी तरह फेंटकर सभी चीजों को आपस में मिला लें।
स्टेप 6
अब तैयार इस बैटर में छननी से मैदा छानकर डालें, साथ ही कटे हुए आम और पिस्ता डालें और सभी चीजों को स्पैचुला की मदद से अच्छी तरह मिला लें।
स्टेप 7
अब तैयार मिश्रण को चिकना किए हुए टिन में डालें और ऊपर से थोड़े से पिस्ता डालें। टिन को प्रीहीट किए हुए ओवन में रखें और 25-30 मिनट तक बेक करें।
स्टेप 8
ओवन से निकालें, इसे कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें, फिर सांचे से बाहर निकालें और स्लाइस में काट लें।
लीजिए, आपका घर पर बना फ्रेश आमों का इस्तेमाल कर तैयार फादर्स डे के लिए मैंगो केक तैयार है। आप इसे सुबह-सुबह चाय के साथ पापा को सर्व कर सरप्राइज दे सकते हैं या इसे थोड़ा सा डेकोर कर कट भी करवा सकते हैं।