25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इस शहर में लोग रोजाना खा रहे 10,000 किलो आम, बादाम आम की अधिक मांग

पाली व रोहट क्षेत्र में ही रोजाना 10 हजार किलो आम खाए जा रहे हैं। कोई आम को काटकर तो कोई उसका ज्यूस बनाकर उसका स्वाद ले रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 22 May 2025, 2:05 PM IST

mango news

फोटो- पत्रिका

पाली। फलों का राजा आम। जो अभी हर किसी का खास है। हर घर में लोग आम का स्वाद चख रहे हैं। पाली व रोहट क्षेत्र में ही रोजाना 10 हजार किलो आम खाए जा रहे हैं। कोई आम को काटकर तो कोई उसका ज्यूस बनाकर उसका स्वाद ले रहा है। व्यापारियों के अनुसार आमों की आपूर्ति मुख्य रूप से गुजरात और दक्षिण भारत से हो रही है।

पाली में इस समय बादाम, केसर, लंगड़ा, तोतापुरी, हापूस आम की मांग व बिक्री अधिक है। फल विक्रेताओं का कहना है कि सुबह थोक बाजारों में आम की बड़ी खेप पहुंचती है और कुछ ही घंटों में ये आम दुकानों व ठेलों से घरों तक पहुंच जाते हैं।

बादाम आम की अधिक मांग

बाजार में इन दिनों बादाम आम की अधिक मांग है। यह आम दक्षिण भारत से आ रहा है। इसके साथ दक्षिण के विजयवाड़ा, बैंगलूरू व हैदराबाद आदि से तोतापुरी व हापूस आम भी आ रहे हैं। गुजरात क्षेत्र से केसर व लंगड़ा आम पाली पहुंच रहा है।

आम खाने के फायदे-

विटामिन सी: प्रतिरक्षा तंत्र (इम्यून सिस्टम) को मजबूत करता है, त्वचा में निखार लाता है।

विटामिन ए : आंखों की रोशनी बढ़ाने और त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक।

विटामिन ई: एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है, त्वचा और बालों के लिए लाभदायक।

फाइबर: पाचन क्रिया को सुधारता है और कब्ज से राहत दिलाता है।

फोलेट: गर्भवती महिलाओं के लिए ज़रूरी, शिशु के मस्तिष्क विकास में सहायक।

पोटैशियम: ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है और हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी।

मैग्नीशियम और कैल्शियम: हड्डियों को मजबूत करते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट्स : शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे कैंसर और हृदय रोगों का खतरा कम होता है।

यह भी पढ़ें : ‘कलक्टर साहब…3 महीने की नौकरी बची है और योजनाओं के नाम तक नहीं पता’, मुख्य सचिव ने झुंझुनूं कलक्टर की ले ली क्लास

इन्होंने कहा

पाली मंडी से आम शहर के आस-पास के करीब 30 किमी क्षेत्र में जाते हैं। सुमेरपुर, बाली, जैतारण, रायपुर, सोजत आदि क्षेत्रों में अलग-अलग जगह से आम पहुंचते हैं। अगले माह उत्तर प्रदेश के आमों की आवक शुरू हो जाएगी।

शैतानसिंह राजपुरोहित, थोक विक्रेता