लाइफस्टाइल

Raw Mango Rice Recipe: आम का सीजन खत्म होने से पहले बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल में मैंगो राइस

South Indian Style Mango Rice Recipe: अगर आपको आम या चावल से बनी चीजें पसंद हैं और आप इनसे बनने वाली कोई नई टेस्टी रेसिपी खोज रहे हैं, तो आप झटपट बनने वाला मैंगो राइस जरूर ट्राई कर सकते हैं।

2 min read
Jun 08, 2026
Raw Mango Rice Recipe, Summer Special Mango Recipe
साउथ इंडियन मैंगो राइस रेसिपी (representative image) image credit gemini

Raw Mango Rice Recipe: गर्मियों में कच्चे आम से बनने वाली डिशेज का स्वाद अलग ही होता है। अगर आप भी आम से बनी नई और झटपट तैयार होने वाली रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं, तो साउथ इंडियन स्टाइल मैंगो राइस आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ हल्की, मसालेदार और कम समय में तैयार हो जाती है। जानिए घर पर आसान तरीके से Raw Mango Rice बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी।

मैंगो राइस बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for South Indian Style Mango Rice)

  • पके हुए चावल- 2 कप
  • कच्चा आम- 1
  • मूंगफली- 1/4 कप
  • चना दाल- 1 बड़ा चम्मच
  • उड़द दाल- 1 बड़ा चम्मच
  • राई- 1 चम्मच
  • हींग- 1 चुटकी
  • हल्दी- 1/4 चम्मच
  • स्वादानुसार नमक
  • करी पत्ता- 10-15 पत्ते
  • हरी मिर्च- 3-4
  • अदरक- 1 इंच
  • सूखी लाल मिर्च- 1-2
  • मूंगफली का तेल- 3 बड़े चम्मच

मैंगो राइस बनाने की आसान विधि (Step-by-Step Recipe to Make Mango Rice)

स्टेप 1
साउथ इंडियन स्टाइल में मैंगो राइस बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रख लें।बेहतर स्वाद और टेक्सचर के लिए कच्चे आम को कद्दूकस करके इस्तेमाल करें।

स्टेप 2
आम काटने के बाद एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें मूंगफली डालकर मध्यम आंच पर भूनें।

स्टेप 3
मूंगफली भूनने के बाद इसे अलग निकाल कर रख लें। फिर उसी पैन में थोड़ा और तेल डालें। अब इसमें चना दाल, उड़द दाल, राई और सूखी लाल मिर्च डालें। जब ये चटकने लगें, तो इसमें कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर सारी चीजों को अच्छे से पकाकर तड़का तैयार कर लें।

स्टेप 4
अब पैन में कटा हुआ आम, नमक और हल्दी डालकर इसे 2-3 मिनट तक भूनें और फिर ढक्कन लगाकर तब तक पकाएं जब तक आम नरम न हो जाए।

स्टेप 5
आम के पक जाने के बाद अंत में इसमें पका हुआ चावल डालें, ऊपर से भुनी हुई मूंगफली डालें और जरूरत के हिसाब से नमक चेक करने के बाद सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर 2-3 मिनट तक और पकाने के बाद गैस बंद कर दें। आप चाहें तो सारी चीजों को कढ़ाही में पकाने के बाद, इसमें चावल मिलाने के बजाय चावल के ऊपर ही तड़के जैसे सभी चीजों को डालकर अच्छे से मिलाने के बाद सर्व कर सकते हैं।

मैंगो राइस बनाते समय ध्यान रखें कि चावल पूरी तरह ठंडे हों, वरना राइस चिपचिपे हो सकते हैं। वहीं, ज्यादा खट्टे आम इस्तेमाल करने पर नमक और मसालों का संतुलन जरूर चेक करें।

Published on:
08 Jun 2026 12:30 pm