लाइफस्टाइल

कन्या: व्यवसाय तथा आर्थिक पक्ष को साधने वाला होगा 2020

जनवरी में पुरानी उधारी मिलने का समय है। इसके लिए प्रयास कर सकते हैं। नए लोगों से व्यावसायिक सम्बन्धों का कालखण्ड रहेगा।

less than 1 minute read
Jan 10, 2020
कन्या: व्यवसाय तथा आर्थिक पक्ष को साधने वाला होगा 2020

जनवरी में पुरानी उधारी मिलने का समय है। इसके लिए प्रयास कर सकते हैं। नए लोगों से व्यावसायिक सम्बन्धों का कालखण्ड रहेगा। इसमें आर्थिक पक्ष उत्तम होगा। फ रवरी में आंतरिक समस्याओं से निजात मिलेगी। पारिवारिक अस्थिरता समाप्त होगी। मन की चिंता दूर होगी। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। मार्च में स्वयं को अपडेट करने का उद्देश्य खोजेंगे। कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। अतिरिक्त व्यापार पर चर्चा होगी।
अप्रेल में नई रिस्क उठाने का मन बनेगा। व्यवस्थित योजना आकार लेने लगेगी। समर्पण का भाव जाग्रत करते हुए बढऩा होगा। मई में कमजोरियों को दूर करते हुए समायोजन का प्रयास करें। कार्य प्रणाली पर भी चिन्तन मनन होगा। सफलता के लिए शर्त तय करें। जून में शनि ग्रह की शुभ दृष्टि लाभकारी साबित होगी। अन्य ग्रहों का भी सहयोग कार्य की सफलता के रूप में दिखाई देगा।
जुलाई में सन्तान पक्ष की और से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में समन्वय स्थापित करने का प्रयास करेंगे। अगस्त में विशिष्ट कार्यशैली अलग पहचान देगी। अन्यत्र स्थानों पर भी इकाईयों के गठन का मानस बनेगा। सितम्बर में पुन: परिवर्तन करते हुए उम्र के श्रेष्ठ मोड़ पर जीवन जीने का नया प्रभाव अनुभव होगा। यात्राएं सुखद रहेंगी।
अक्टूबर में त्योहारी व्यस्तता समय के मान से उलझाए रखेंगी। अपनों के दृष्टिकोण में अनियमितता दिखाई देगी। सरलता से बढ़ेंगे। नवम्बर में ऋण मुक्ति के विकल्प दिखाई देंगे। आर्थिक पक्ष के लिए सहयोगात्मक संघर्ष सफलता देगा। योजना बनाएं। दिसम्बर में ग्रहों की बदली हुई गति परिवर्तन कराते हुए निर्णय क्षमता को प्रभावित करेगी। संभावित योजनाओं पर ध्यान देंं।

Published on:
10 Jan 2020 12:49 pm
Also Read
View All