लाइफस्टाइल

Grapes Cleaning Tips: सिर्फ पानी से अंगूर धोना हो सकता है खतरनाक, सेहत बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके

Grapes Cleaning Tips: अक्सर हम बाजार से अंगूर लाते हैं और उन्हें नल के नीचे सादे पानी से धोकर सीधे खाना शुरू कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो ऐसा नहीं करें यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है। जानिए अंगूर से पेस्टिसाइड्स हटाने के आसान घरेलू तरीके।
2 min read
Feb 25, 2026
Feature image
grapes cleaning tips at home (source: gemini)

Grapes Cleaning Tips: गर्मियां आते ही सभी को ठंडे फल खाने में बड़ा मजा आता है। इनमें अंगूर एक ऐसा फल है जिसे देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। चाहे काले अंगूर हों या हरे, इनका खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी को पसंद होता है। लेकिन कहीं आप स्वाद के चक्कर में अपनी सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे? सेहत के लिहाज से देखें तो इसमें विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में होते हैं। पर जिस अंगूर को आप बड़े चाव से खा रहे हैं, वह आपके पेट में जहर भी पहुंचा सकता है। बाजार के अंगूरों पर लगे खतरनाक केमिकल को हटाने का सही तरीका जान लीजिए।

क्यों खतरनाक है सादे पानी से धोना?

आजकल खेती के दौरान अंगूरों को कीड़ों से बचाने के लिए भारी मात्रा में पेस्टिसाइड्स का छिड़काव किया जाता है। ये अंगूर की पतली त्वचा पर एक अदृश्य परत बना लेते हैं। अगर ये केमिकल ठीक से साफ न किए जाएं, तो ये शरीर के अंदर जाकर पेट दर्द, एलर्जी और लंबे समय में लिवर या किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इसलिए, अंगूर को धोने का तरीका बदलें।

अंगूर साफ करने के आसान तरीके

नमक के पानी का इस्तेमाल करें
यह सबसे पुराना और असरदार तरीका है। एक बड़े बर्तन में पानी लें और उसमें एक बड़ा चम्मच नमक मिला दें। अब अंगूरों को डंठल समेत इस पानी में करीब 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। नमक पानी में मौजूद बैक्टीरिया को मारने और रसायनों को ढीला करने में मदद करता है। इसके बाद इन्हें साफ पानी से एक बार फिर धो लें।

बेकिंग सोडा से करें साफ
बेकिंग सोडा पेस्टिसाइड्स को हटाने में बहुत मदद करता है। 1 लीटर पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और अंगूरों को इसमें 15 मिनट के लिए भिगो दें। बेकिंग सोडा अंगूर पर जमे केमिकल को निकाल देता है। अंत में ठंडे पानी से धोकर इन्हें साफ कर लें।

सफेद सिरका से भी कर सकते हैं साफ
अगर आप अंगूरों को पूरी तरह कीटाणुमुक्त करना चाहते हैं, तो सिरके का इस्तेमाल करें। पानी और सफेद सिरका को मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। इसमें अंगूरों को 10-15 मिनट के लिए डाल दें। यह न केवल केमिकल हटाता है, बल्कि अंगूरों को लंबे समय तक ताजा रखने में भी मदद करता है।

इन बातों का भी रखें खास ख्याल

  • भिगोने के बाद अंगूरों को बहते पानी के नीचे रखें और उंगलियों से हल्के से रगड़ें। इससे जो भी गंदगी ढीली हुई है, वह पूरी तरह निकल जाएगी।
  • धोने के तुरंत बाद अंगूरों को फ्रिज में न रखें। उन्हें एक साफ सूती कपड़े पर फैला दें। जब पानी पूरी तरह सूख जाए, तभी स्टोर करें। गीले अंगूर जल्दी खराब हो जाते हैं और उनमें फंगस लगने का डर रहता है।
  • कोशिश करें कि अंगूरों को तभी धोएं जब आपको उन्हें खाना हो, इससे वे ज्यादा ताजे रहते हैं।
Updated on:
25 Feb 2026 02:12 pm
Published on:
25 Feb 2026 02:12 pm