लाइफस्टाइल

जापानी महिलाओं से अच्छी खुशबू क्यों आती है? इन्फ्लुएंसर ने बताया सीक्रेट

Japanese Women Fragrance Secrets: जापानी कंटेंट क्रिएटर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया है कि आखिर क्यों जापानी महिलाएं हमेशा फ्रेश दिखती हैं और उनसे अच्छी खुशबू आती है। आइए जानते हैं 5 आसान टिप्स।
2 min read
Jul 27, 2026
Japanese Beauty Tips, Japanese Skincare Secrets
Japanese Fragrance Secrets/ image credit instagram/krystallee22

Japanese Fragrance Secrets: जापान के लोग हेल्दी और फिट रहने के साथ ही अपनी अच्छी स्किन के लिए भी फेमस हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जापानी महिलाओं से अक्सर अच्छी खुशबू भी आती है? इसके बारे में एक इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर ने वीडियो शेयर कर जानकारी दी है। ऐसे में आइए जानते हैं इंफ्लुएंसर द्वारा बताए गए कुछ ऐसे तरीके, जिनकी वजह से वे पूरे दिन फ्रेश महसूस करती हैं और उनसे अच्छी खुशबू भी आती है।

माउथ गार्गल

जापानी महिलाएं हमेशा फ्रेश रहने और अच्छी खुशबू बनाए रखने के लिए माउथ गार्गल (गरारे) करती हैं। इससे मुंह में जमा बैक्टीरिया और प्रोटीन की गंदगी साफ होने में मदद मिलती है, जिससे मुंह ज्यादा साफ महसूस होता है और सांस भी लंबे समय तक फ्रेश रहती है।

टंग क्लीनर

सिर्फ दांत साफ करना ही काफी नहीं होता। सांस की बदबू का एक बड़ा कारण जीभ पर जमी सफेद परत भी हो सकती है। इसलिए जापान में कई लोग टंग क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। यह जीभ को बिना नुकसान पहुंचाए ऊपरी परत को साफ करने में मदद करता है, जिससे मुंह ज्यादा साफ और फ्रेश महसूस होता है।

कूलिंग मेकअप फिक्सर

गर्मी और उमस में मेकअप जल्दी खराब हो जाता है। ऐसे में जापानी महिलाएं कूलिंग मेकअप फिक्सर का इस्तेमाल करती हैं। इसे लगाने से चेहरे पर ठंडक महसूस होती है और मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है। इसी वजह से गर्म मौसम में भी चेहरा ज्यादा फ्रेश नजर आता है।

ब्रीथ परफ्यूम कैप्सूल

ब्रीथ परफ्यूम कैप्सूल को कैंडी की तरह चबाया नहीं जाता, बल्कि दवा की तरह निगला जाता है। इंफ्लुएंसर के अनुसार, इससे सांस और शरीर की खुशबू बेहतर महसूस हो सकती है। इसे लेने के बाद सांस में हल्की फूलों जैसी खुशबू आती है।

खुशबू वाला हेयर ऑयल

जापानी लड़कियां अक्सर बालों में ऐसे तेल का इस्तेमाल करती हैं, जिनमें हल्की और लंबे समय तक रहने वाली खुशबू होती है। बाल हिलने या चलते समय इसकी महक महसूस होती रहती है। इससे अलग से तेज परफ्यूम लगाने की जरूरत कम पड़ सकती है और बाल भी मुलायम बने रहते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है।

Updated on:
27 Jul 2026 10:40 am
Published on:
27 Jul 2026 10:33 am