12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Minimal Makeup Look: ऑफिस में प्रेजेंटेबल दिखने के लिए 6 स्टेप फॉलो कर करें मेकअप, मिनिमल मेकअप में भी दिखेंगी खूबसूरत

No Makeup Makeup Look: अगर आपको मेकअप करना पसंद नहीं है या ऑफिस के लिए मिनिमल मेकअप लुक खोज रही हैं, तो यहां बताए गए टिप्स फॉलो करके तैयार हो सकती हैं।
2 min read
Google source verification
Minimal Makeup Look, Natural Makeup Look

Natural Makeup Look(representative image) image credit gemini

Office Makeup Tips: ऑफिस में प्रेजेंटेबल दिखना हर कोई चाहता है, लेकिन सुबह के समय इतना वक्त नहीं होता कि मेकअप किया जाए। ऐसे में आप कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स अपनाकर मिनिमल मेकअप में भी फ्रेश और नेचुरल दिख सकती हैं। नो मेकअप मेकअप लुक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कम प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके भी नेचुरल ग्लोइंग स्किन और पॉलिश्ड लुक मिल जाता है। आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप बिना हैवी मेकअप किए कैसे आप प्रेजेंटेबल दिख सकती हैं।

स्टेप 1 स्किन केयर से करें शुरुआत

फ्रेश और नेचुरल ग्लोइंग लुक पाने के लिए मेकअप से पहले स्किन केयर जरूर करें। सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करें। इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाएं, ताकि त्वचा हाइड्रेट रहे और मेकअप स्मूद नजर आए।

स्टेप 2 फाउंडेशन की जगह टिंटेड सनस्क्रीन करें इस्तेमाल

अगर आप हैवी बेस मेकअप नहीं करना चाहती हैं तो फाउंडेशन की जगह टिंटेड सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। यह त्वचा को सन प्रोटेक्शन देने के साथ चेहरे को हल्का कवरेज और नेचुरल ग्लो देता है।

नोट, अगर चेहरे पर डार्क सर्कल्स या दाग नजर आ रहे हैं तो टिंटेड सनस्क्रीन लगाने के बाद सिर्फ जरूरत वाली जगह पर कंसीलर लगाएं। इससे चेहरा नेचुरल और फ्रेश दिखाई देगा।

स्टेप 3 टिंटेड लिप बाम का करें स्मार्ट इस्तेमाल

नेचुरल लुक के साथ चेहरे पर फ्रेशनेस लाने के लिए ब्लश की जगह टिंटेड लिप बाम या कलरफुल लिप टिंट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे हल्के हाथों से गालों पर ब्लेंड करें, जिससे नेचुरल फ्लश लुक मिलेगा। इसके अलावा हैवी लिपस्टिक की जगह टिंटेड लिप बाम या लिप टिंट लगाएं। इससे होंठों को नमी मिलेगी और हल्का कलर भी आएगा। आप चाहें तो लिप टिंट को आईशैडो की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

स्टेप 4 आइब्रो को करें सेट

चेहरे को सॉफ्ट और पॉलिश्ड लुक देने के लिए आइब्रो को अच्छी तरह सेट करें। इसके लिए क्लियर वैसलीन को आइब्रो जेल की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आइब्रो साफ और शेप में नजर आएंगी।

स्टेप 5 मस्कारा से आंखों को दें फ्रेश लुक

इसके अलावा आंखों को बड़ा और फ्रेश दिखाने के लिए हल्का मस्कारा लगाएं। इससे आंखों को नेचुरल डेफिनिशन मिलेगी और लुक ज्यादा खूबसूरत नजर आएगा।

स्टेप 6 मेकअप फिक्सर से करें फिनिशिंग

अंत में हल्का मेकअप फिक्सर स्प्रे से मेकअप सेट करें। इससे आपका नो मेकअप मेकअप लुक लंबे समय तक फ्रेश और सेट रहेगा।