12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sunday Special Recipes: शेफ रणवीर बरार और शेफ संज्योत कीर के टिप्स फॉलो करके बनाएं चिकन शोरबा और चिकन चंगेजी

Sunday Special Chicken Recipes: अगर आप चिकन से जुड़ी कोई नई रेसिपी बनाने का खोज रहे हैं, तो फेमस शेफ रणवीर बरार और शेफ संज्योत कीर के बताए टिप्स फॉलो करके चिकन शोरबा या चिकन चंगेजी बना सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Chef Ranveer Brar Chicken Shorba Recipe, Chef Sanjyot Keer Chicken Changezi Recipe

Chicken Recipes (representative image) image credit chatgpt and youtube/ChefRanveer/@YourFoodLab

Chicken Recipes:  अगर आप आज संडे स्पेशल में चिकन से कुछ बनाने का सोच रहे हैं, लेकिन रेगुलर चिकन रेसिपी से हटकर कुछ ट्राई करना चाहते हैं, तो आप घर पर ही बड़ी आसानी से फेमस शेफ रणवीर बरार और शेफ संज्योत कीर के बताए गए टिप्स फॉलो करके चिकन शोरबा या चिकन चंगेजी बना सकते हैं। आइए जानते हैं, इन्हें बनाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

मानसून स्पेशल चिकन शोरबा बनाने के लिए जरूरी टिप्स

मानसून स्पेशल अगर आप कुछ बनाना चाहते हैं, तो शेफ रणवीर बरार द्वारा बताए गए टिप्स को फॉलो करके चिकन शोरबा बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले चिकन के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें, ताकि मसालों का स्वाद अच्छी तरह चिकन में उतर सके। इसके साथ ही मैरिनेशन में नमक, हल्दी और कुटी हुई काली मिर्च का इस्तेमाल करें, जो मानसून के हिसाब से सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं। इसके साथ ही कटे हुए प्याज की जगह हरे प्याज, अदरक, हरा धनिया, धनिया और जीरे का पेस्ट इस्तेमाल करें। पकाते समय घी की जगह तेल का इस्तेमाल करें। मसाले अच्छी तरह भूनने के बाद गर्म पानी डालकर पतला शोरबा तैयार करें और धीमी आंच पर पकाएं। अगर चाहें, तो आखिर में भुना हुआ भुट्टा भी डाल सकते हैं, जिससे शोरबे का स्वाद और भी बढ़ जाता है।

रेस्टोरेंट स्टाइल चिकन चंगेजी बनाने के जरूरी टिप्स

Chef Sanjyot Keer के अनुसार स्वादिष्ट चिकन चंगेजी बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को नमक, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पेस्ट और नींबू के रस के साथ अच्छी तरह मैरिनेट करें। इसके बाद चिकन को तेज आंच पर हल्का कैरामेलाइज होने तक पकाएं और लगभग 75 से 80 प्रतिशत तक ही तैयार करें। ग्रेवी के लिए टमाटर उबालकर उसकी थोड़ी दरदरी प्यूरी बनाएं। फिर प्याज, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को अच्छी तरह भूनकर उसमें हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया, जीरा और गरम मसाला डालें। इसके बाद टमाटर की प्यूरी डालकर ग्रेवी को अच्छी तरह पकाएं।

आखिर में दही, फ्रेश क्रीम, गरम मसाला और येलो चिली पाउडर मिलाकर ग्रेवी को तेज आंच पर पकाएं। फिर चिकन, हरी मिर्च, कसूरी मेथी और थोड़ा चाट मसाला डालकर कुछ मिनट धीमी आंच पर पकाएं। अंत में हरा धनिया डालकर गर्मागर्म चिकन चंगेजी सर्व करें।