
टॉयलेट सीट Cleaning Tips (representative image) image credit chatgpt and youtube /@tastekateer
Toilet Cleaning Tips: टॉयलेट सीट साफ करने के बाद भी अगर उसमें से बदबू आ रही है या सीट पर काले और पीले निशान पड़ गए हैं और आपको समझ नहीं आ रहा कि इन्हें कैसे साफ करें, तो आप यहां बताए गए टिप्स अपनाकर टॉयलेट की सफाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं टॉयलेट सीट साफ करने के कुछ आसान हैक्स और जरूरी बातें, जिन्हें अपनाकर आप अपने टॉयलेट को रोज साफ और बदबू से दूर रख सकते हैं।
टॉयलेट सीट को साफ रखने के लिए एक खाली बोतल में टॉयलेट क्लीनर, बेकिंग सोडा और सफेद सिरका मिलाकर क्लीनिंग लिक्विड तैयार करें। इसके बाद बोतल के ढक्कन को हल्का ढीला रखें या उसमें छोटे-छोटे छेद कर दें। अब इसे फ्लश टैंक के अंदर रख दें। हर बार फ्लश करने पर इसकी थोड़ी मात्रा पानी के साथ मिलती रहेगी, जिससे टॉयलेट को साफ रखने और बदबू कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आप चाहें, तो इस तरह के क्लीनर बाजार से भी आसानी से खरीद सकते हैं।
टॉयलेट पर मौजूद पीले या काले दागों को साफ करने के लिए दो चम्मच बेकिंग सोडा में बराबर मात्रा में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस मिश्रण को स्पंज की मदद से टॉयलेट सीट पर लगा दें। करीब 10 मिनट बाद टॉयलेट ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें और फिर पानी से साफ कर लें। इससे जमे हुए दाग पहले की तुलना में काफी हद तक कम हो जाएंगे।
ज्यादातर लोग टॉयलेट सीट की तो सफाई करते हैं, लेकिन नीचे के हिस्से की सफाई करना नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि इसे भी सीट की तरह साफ करना जरूरी होता है। इसलिए सफाई के दौरान टॉयलेट के बेस पर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़कें, फिर ब्रश या स्पंज की मदद से अच्छी तरह स्क्रब करके साफ करें। इससे गंदगी और दाग हटाने में मदद मिल सकती है।
Updated on:
12 Jul 2026 10:54 am
Published on:
12 Jul 2026 10:51 am
