11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Deepika Padukone ने शेयर की तीसरे ट्राइमेस्टर की अपडेट, जानें प्रेग्नेंसी के आखिरी तीन महीनों में क्या-क्या होता है

Deepika Padukone Pregnancy Third Trimester: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में होने वाली परेशानियों से जुड़ी एक रील शेयर की है। आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के इन दिनों में महिलाओं को किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
2 min read
Google source verification
Third Trimester Pregnancy, Third Trimester Symptoms

Deepika Padukone | image credit instagram/ deepikapadukone and x /DeepikaPFC

Deepika Padukone Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की वजह से चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने बीते शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी में एक वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की झलक दिखाई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि तीसरे ट्राइमेस्टर में मां को कौन-कौन सी परेशानियां हो सकती हैं और इस दौरान बच्चे का विकास कैसा होता है।

तीसरे ट्राइमेस्टर का शेयर किया वीडियो

दीपिका द्वारा शेयर की गई इंस्टाग्राम स्टोरी में एक प्रेग्नेंट महिला तीसरे ट्राइमेस्टर के दौरान धीरे-धीरे चलकर बाथरूम में जाते दिख रही है। इस रील को शेयर करते हुए दीपिका ने एक उल्टा स्माइली इमोजी भी लगाया था।

तीसरी तिमाही में मां और बच्चे में होने वाले बदलाव

प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही यानी सातवां, आठवां और नौवां महीना बेहद अहम माना जाता है। इस दौरान बच्चे का तेजी से विकास होता है, जिसके चलते मां के शरीर में भी कई बड़े बदलाव आते हैं। साथ ही इस समय शरीर प्रसव की तैयारी भी करने लगता है। इसलिए इस दौरीन खानपान, आराम, नियमित जांच और डॉक्टर की सलाह का पालन करना जरूरी होता है।

इस दौरान बच्चे का वजन और विकास तेजी से बढ़ता है। जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, वैसे-वैसे गर्भ में उसकी जगह कम होने लगती है। इसलिए पहले की तुलना में उसकी हलचल थोड़ी कम महसूस हो सकती है। वहीं, बच्चे का वजन बढ़ने के कारण मां को बार-बार पेशाब आना, रात में नींद टूटना, कमर दर्द, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में किसी भी असामान्य लक्षण या बच्चे की हलचल में कमी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह ने अप्रैल में सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। कपल ने अपनी बेटी दुआ के साथ एक प्यारी सी पोस्ट शेयर की थी, जिसमें दुआ के हाथ में पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट दिखाया गया था। इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस और सेलेब्स ने दोनों को बधाई दी थी। जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका और रणवीर की पहली बेटी दुआ का जन्म सितंबर 2024 में हुआ था।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य