11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ताज का ‘शाही ठिकाना’ टाटा सुइट; 1 रात का किराया प्राइवेट कर्मचारी के सालभर के पैकेज जितना! भारत पहुंचे ‘स्पाइडर मैन’ यहीं रुके हैं

Taj Mahal Palace One Night Price: स्पाइडर-मैन स्टार टॉम हॉलैंड मुंबई के ताज महल पैलेस होटल के सबसे आलीशान टाटा सुइट में ठहरे हैं। दो बेडरूम, निजी जिम, स्पा और कई लग्जरी सुविधाओं से लैस इस सुइट का एक रात का किराया 7 से 12 लाख रुपये तक बताया जा रहा है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Harshul Mehra

Jul 11, 2026

tom holland tata suite taj mahal palace mumbai one night price luxury features odyssey india visit

मुंबई का ताज महल पैलेस होटल। फोटो सोर्स-tajhotels.com

Taj Mahal Palace Mumbai One Night Price: हॉलीवुड अभिनेता और स्पाइडर-मैन स्टार टॉम हॉलैंड (Tom Holland) अपने भारत दौरे के दौरान मुंबई के प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल (Taj Mahal Palace Hotel) में ठहरे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने होटल के सबसे आलीशान और खास आवासों में गिने जाने वाले टाटा सुइट में चेक-इन किया है।

बताया जा रहा है कि इस लग्जरी सुइट का किराया सीजन और उपलब्धता के आधार पर 7 लाख रुपये से 12 लाख रुपये प्रति रात तक हो सकता है। यानी एक प्राइवेट कर्मचारी के सालभर के पैकेज जितना।

कैसा है टाटा सुइट?

टाटा सुइट किसी सामान्य होटल रूम की बजाय एक लग्जरी अपार्टमेंट जैसा अनुभव देता है। इसमें कई प्रीमियम सुविधाएं मौजूद हैं।

इसके अलावा यह सुइट अपनी विरासत शैली की वास्तुकला, पारंपरिक फर्नीचर, कलाकृतियों और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी सजावट के लिए भी जाना जाता है।

'द ओडिसी' के भारतीय प्रीमियर के लिए पहुंचे भारत

टॉम हॉलैंड शुक्रवार को मुंबई पहुंचे। वह निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द ओडिसी' के भारतीय प्रीमियर में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में उन्हें मुंबई के कालिना एयरपोर्ट (Kalina Airport) से निकलते और वहां से ताज महल पैलेस होटल जाते हुए देखा गया। यह टॉम हॉलैंड की भारत की दूसरी यात्रा है। इससे पहले वह साल 2023 में भी भारत आ चुके हैं।

क्रिस्टोफर नोलन, एम्मा थॉमस और मैट डेमन भी पहुंचे मुंबई

टॉम हॉलैंड के साथ ऑस्कर विजेता निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन, निर्माता एम्मा थॉमस (Emma Thomas) और अभिनेता मैट डेमन (Matt Damon) भी मुंबई पहुंचे हैं।

मुंबई को 'द ओडिसी' के ग्लोबल प्रमोशनल टूर में लंदन, पेरिस और न्यूयॉर्क जैसे शहरों के साथ शामिल किया गया है। साथ ही यह पहला मौका है जब क्रिस्टोफर नोलन की किसी फिल्म का भारत में विशेष प्रीमियर आयोजित किया गया है।

टॉम हॉलैंड के 'नमस्ते' ने जीता फैंस का दिल

फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान टॉम हॉलैंड का दर्शकों ने जोरदार स्वागत किया। जैसे ही वह मंच पर पहुंचे, उन्हें तालियों और स्टैंडिंग ओवेशन के साथ अभिवादन मिला। इस दौरान टॉम ने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर 'नमस्ते' किया, जिसके बाद दर्शकों ने एक बार फिर तालियों से उनका स्वागत किया।

भारतीय दर्शकों का जताया आभार

कार्यक्रम में टॉम हॉलैंड ने भारतीय प्रशंसकों का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा, "दिल की गहराइयों से आपका धन्यवाद। आपने हमेशा हमारा खुले दिल, खुशी, उत्साह, गरिमा और प्यार के साथ स्वागत किया है। भारत जैसा ऊर्जा से भरपूर सिनेमाघर का अनुभव दुनिया में कहीं और नहीं मिलता।" इससे पहले दिन में उन्होंने होटल के बाहर मौजूद प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया।

क्या है 'द ओडिसी' की कहानी?

'द ओडिसी'** का लेखन, निर्देशन और सह-निर्माण क्रिस्टोफर नोलन ने किया है। यह फिल्म होमर की प्राचीन यूनानी महाकाव्य कविता पर आधारित है। फिल्म में मैट डेमन (Matt Damon) मुख्य किरदार ओडीसियस की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि टॉम हॉलैंड उनके बेटे टेलीमेकस के किरदार में नजर आएंगे। 'द ओडिसी' 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।