10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breakfast Recipe: वीकेंड पर बनाएं वेज और बटर पनीर फ्राइड राइस, शेफ रणवीर बरार और शेफ भूपी से जानें टिप्स

Fried Rice Recipe: वीकेंड पर कुछ स्पेशल बनाने के लिए आप शेफ रणवीर बरार और शेफ भूपी के बताए सीक्रेट टिप्स फॉलो करके आसानी से रेस्टोरेंट जैसे टेस्टी फ्राइड राइस बना सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Butter Paneer Fried Rice, Ranveer Brar Fried Rice

फ्राइड राइस Recipe |image credit youtube/@chefbhupi kitchen/@RanveerBrar and chatgpt

Restaurant Style Fried Rice Recipe: अगर आप वीकेंड पर नाश्ते में घरवालों के लिए कुछ अलग और रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी बनाने का सोच रहे हैं, तो फ्राइड राइस एक अच्छा ऑप्शन है। कम समय में बनने वाली यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। ऐसे में आप शेफ रणवीर बरार और शेफ भूपी के बताए जरूरी टिप्स को फॉलो करके घर पर ही टेस्टी फ्राइड राइस बना सकते हैं।

शेफ रणवीर बरार से जानें रेस्टोरेंट स्टाइल फ्राइड राइस बनाने के टिप्स

शेफ रणवीर बरार के अनुसार, रेस्टोरेंट जैसा फ्राइड राइस बनाने के लिए सबसे पहले सही चावल चुनना जरूरी है। इसके लिए सेला बासमती चावल का इस्तेमाल करें, क्योंकि इसके दाने पकने के बाद भी अलग-अलग रहते हैं और चिपकते नहीं हैं। इसके साथ ही चावल को जरूरत से ज्यादा न पकाएं और पकने के बाद जल्दी ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दें। इसके अलावा इसमें डार्क सोया सॉस की जगह लाइट सोया सॉस का इस्तेमाल करें, क्योंकि इससे रेस्टोरेंट जैसा स्वाद और रंग आता है। सारी सामग्री को तेज आंच पर जल्दी-जल्दी पकाएं और आखिर में थोड़ा सा पानी छिड़ककर गैस बंद कर दें। इससे चावल मुलायम रहते हैं और उनका टेक्सचर पहले से बेहतर हो जाता है।

शेफ भूपी से जानें बटर पनीर फ्राइड राइस बनाने के टिप्स

शेफ भूपी के अनुसार स्वादिष्ट बटर पनीर फ्राइड राइस बनाने के लिए सबसे पहले बासमती चावल का इस्तेमाल करें। चावल को दो से तीन बार अच्छी तरह धोकर करीब आधे घंटे के लिए भिगो दें। उबालते समय पानी में नमक, थोड़ा सा तेल और थोड़ा सा विनेगर या नींबू का रस डालें, जिससे चावल सफेद, खिले-खिले और अलग-अलग बनें। चावल को पूरी तरह नहीं, बल्कि करीब 70 से 80 प्रतिशत तक ही पकाएं और फिर ठंडा करके रूम टेंपरेचर पर आने दें।

फ्राइड राइस हमेशा तेज आंच पर गर्म वॉक में बनाएं, ताकि उसमें हल्का स्मोकी फ्लेवर आए। लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और प्याज को हल्का सा भूनने के बाद सब्जियां डालें और उन्हें ज्यादा न पकाएं, ताकि उनका क्रंच बना रहे। इसके बाद डार्क सोया सॉस, रेड चिली पेस्ट और पनीर को अच्छी तरह मिलाएं। आखिर में ठंडे चावल, थोड़ा बटर, काली मिर्च, वेज एरोमेट पाउडर और थोड़ा सा विनेगर डालकर तेज आंच पर टॉस करें। इससे फ्राइड राइस का स्वाद बिल्कुल मार्केट जैसा आता है और चावल भी नहीं टूटते।