10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Tips: बारिश के आते ही मच्छर और मक्खियां कर रही हैं परेशान? तो आजमाएं ये 5 आसान टिप्स

Mosquito Home Remedies: अगर आप मच्छर और मक्खियों से परेशान हैं, तो यहां बताए गए टिप्स को फॉलो करके इनसे राहत पा सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Fly Control At Home, Monsoon Mosquito Prevention

मच्छर और मक्खी भगाने के लिए Home Remedies (representative image) image credit gemini

Natural Mosquito and Fly Repellent Home Tips: बारिश के दिनों में सफाई करने के बाद भी घर में मच्छर, मक्खियों और छोटे छोटे कीड़ों के आने की परेशानी बढ़ जाती है। इनसे बचने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले कई तरह के स्प्रे और केमिकल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय भी हैं, जिनकी मदद से इन्हें घर में आने से रोकने के साथ ही भगाने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं ऐसे 5 घरेलू उपाय।

नालियों और सिंक की नियमित सफाई रखें

बरसात के मौसम में वॉश बेसिन और सिंक के आसपास नमी अधिक रहती है, जिससे मच्छर, मक्खियां और अन्य कीड़े पनपने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में नालियों, सिंक और वॉश बेसिन की नियमित सफाई करें। इसके साथ ही घर में रखे कूलर और उन सभी जगहों की भी सफाई करें, जहां पानी जमा होने की संभावना रहती है।

कपूर, नीम के तेल और तेजपत्ते से भगाएं मच्छर और मक्खियां

घर से मच्छरों को भगाने के लिए आप कपूर पाउडर में थोड़ा नीम का तेल और तेजपत्ता डालकर इसे एक मिट्टी के दीये में रखकर कुछ देर जलाने के बाद बुझा दें, ताकि इसकी खुशबू पूरे कमरे में फैल सके। इसकी गंध से मच्छर और मक्खियों को दूर रखने में मदद मिल सकती है।

नींबू के छिलकों से बनाएं क्लीनर

नींबू के छिलकों को फेंकने की बजाय उन्हें पानी के साथ पीसकर एक लिक्विड तैयार करें। इसके बाद इसमें नमक, मीठा सोडा (बेकिंग सोडा) और डिटॉल मिलाकर क्लीनर तैयार करें। अब इस क्लीनर को थोड़ी मात्रा मेंं पोछे के पानी में मिलाकर फर्श की सफाई करें। ऐसा करने से घर में मक्खियों के आने की समस्या में राहत आपको मिल सकती है।

किचन से मक्खियों को दूर करने के लिए करें ये उपाय

किचन में रखे फलों और सब्जियों के पास अगर मक्खियां ज्यादा मंडरा रही हैं, तो उन्हें दूर रखने के लिए जिस बर्तन या टोकरी में फल और सब्जियां रखी हैं, उसके किनारों को सफेद सिरके (विनेगर) से साफ कर सकते हैं। सिरके की तेज गंध मक्खियों को दूर रखने में मदद कर सकती है।

मच्छर और मक्खियों से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • घर और आसपास पानी जमा न होने दें।
  • खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगवाएं।
  • कूड़ेदान को रोज खाली करें और उसे ढककर रखें।
  • शाम के समय मच्छरदानी या सुरक्षित मच्छररोधी उत्पादों का इस्तेमाल करें।
  • रसोई और सिंक की नियमित सफाई करते रहें।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य