9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Restaurant Style Dal Makhani Recipe: शेफ रणवीर बरार और कुणाल कपूर से जानें दाल मखनी बनाने की सीक्रेट टिप्स

Restaurant Style Dal Makhani Recipe: शेफ रणवीर बरार और कुणाल कपूर द्वारा शेयर किए गए दाल मखनी बनाने के टिप्स बताने जा रहे हैं। जिन्हें फॉलो करके आप घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी बना सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Chef Dal Makhani Tips, Ranveer Brar Dal Makhani Recipe

शेफ से जानें Dal Makhani Recipe (file photo) image credit youtube /@RanveerBrar/@KunalKapur

Dal Makhani Recipe: होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक ज्यादातर लोग मेन कोर्स में दाल मखनी खाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आपको भी दाल मखनी पसंद है, लेकिन घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वाद नहीं मिल पाता, तो आप शेफ रणवीर बरार और शेफ कुणाल कपूर द्वारा शेयर किए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी बनाने के सीक्रेट टिप्स।

शेफ रणवीर बरार से जानें दाल मखनी बनाने के जरूरी टिप्स

शेफ रणवीर बरार के अनुसार रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी बनाने के लिए छिलके वाली दालों का मिश्रण इस्तेमाल करना चाहिए। इससे दाल का स्वाद और टेक्सचर अच्छा आता है। इसके साथ ही दाल को पहले भिगोकर घी और अदरक के तड़के के साथ पकाएं। इसके बाद कड़ी पत्ते का अलग तड़का अच्छी तरह फ्राई करके दाल में डालें, ताकि उसका पूरा फ्लेवर दाल में आ सके। तड़के में प्याज की मात्रा भरपूर रखें, क्योंकि घी और प्याज छिलके वाली दाल की हल्की कड़वाहट को संतुलित करते हैं। दाल पकाते समय केवल नमक और हल्दी डालें। बाकी मसाले जैसे जीरा, हींग, हल्दी, लाल मिर्च और हरी मिर्च अंतिम तड़के में डालें। इससे दाल का स्वाद उभरकर आता है। अगर आपको स्मोकी फ्लेवर पसंद हो तो आखिर में कोयले का धुआं दे सकते हैं। इसके अलावा दाल को दोबारा गर्म करते समय केवल घी का तड़का लगाने से उसका स्वाद पहले से भी बेहतर हो जाता है।

शेफ कुणाल कपूर से जानें रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी बनाने के टिप्स

शेफ कुणाल कपूर के अनुसार रेस्टोरेंट जैसी दाल मखनी बनाने के लिए साबुत उड़द दाल और थोड़ी मात्रा में राजमा को कम से कम 3 घंटे तक भिगोना चाहिए। इसके बाद दोनों को तब तक पकाएं, जब तक दाल और राजमा अच्छी तरह गलकर हल्के से मैश न हो जाएं। उबलने के बाद दाल की सतह पर जमा काला पानी थोड़ा निकाल दें। इससे दाल का रंग बेहतर आता है। तड़के के लिए मक्खन में अदरक और लहसुन भूनें, फिर कश्मीरी लाल मिर्च और ताजा टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छी तरह पकाएं। इस रेसिपी में प्याज डालना जरूरी नहीं है। दाल मखनी का स्वाद बढ़ाने के लिए खट्टे टमाटरों का इस्तेमाल करें। इसके बाद उबली हुई दाल को टमाटर वाले मसाले में मिलाकर धीमी आंच पर लंबे समय तक पकाएं। बीच-बीच में दाल चलाते रहें, ताकि वह तले में न लगे और उसका टेक्सचर क्रीमी बना रहे। आखिर में भूने हुए लहसुन का तड़का, चुटकी भर कसूरी मेथी और गैस बंद करने के बाद फ्रेश क्रीम डालें। दाल मखनी अगले दिन और भी स्वादिष्ट लगती है। इसलिए दोबारा गर्म करते समय जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिला दें।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य