
सीलन बदबू दूर करने के लिए Home Cleaning Tips (representative image) image credit chatgpt
Home Cleaning Tips In Monsoon: बारिश में घर को साफ और फ्रेश रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, जिससे सीलन की स्मेल आने लगती है। ऐसे में आप कुछ घरेलू टिप्स अपनाकर कमरे या घर से आने वाली सीलन की बदबू को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं मानसून में घर को साफ सुथरा और खुशबूदार रखने के 7 उपाय।
बारिश के मौसम में कपड़े लंबे समय तक गीले रहने की वजह से उनमें सीलन जैसी स्मेल आने लगती है। ऐसे में आप इससे बचने के लिए कपड़े धोते समय फैब्रिक कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कपड़ों में अच्छी खुशबू बनी रहती है। इसके अलावा कपड़े सुखाने के लिए फोल्डिंग इंडोर क्लॉथ रैक का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं। इससे कपड़े बारिश में भीगेंगे नहीं और हवा से सुख भी जाएंगे, जिससे घर में सीलन की बदबू नहीं आएगी।
बारिश में अलमारी, बुक शेल्फ और स्टोर में रखे सामान में नमी जमा होने लगती है। जिसकी वजह से सीलन की स्मेल पूरे कमरे या घर से आने लगती है। ऐसे में आप इससे बचने के लिए मॉइस्चर अब्जॉर्ब करने वाले पैकेट या डीह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बारिश में डस्टबिन से भी जल्दी बदबू आने लगती है। ऐसे में आप कमरे या घर में रखे डस्टबिन से बदबू दूर करने के लिए हमेशा इसे धोकर और सुखाने के बाद इस्तेमाल करें। इसके साथ ही डस्टबिन में गार्बेज बैग लगाने से पहले नीचे अखबार का टुकड़ा रखकर उस पर थोड़ा बेकिंग सोडा और कपूर डाल सकते हैं। बेकिंग सोडा नमी और बदबू को कम करने में मदद करता है।
बारिश में घर के अंदर एक फ्रेश खुशबू बनाए रखने के लिए आप डिफ्यूजर में कुछ बूंदें पानी के साथ अपनी पसंद के एसेंशियल ऑयल की डालकर भी आप घर को खुशबूदार बनाए रख सकते हैं।
बारिश के दिनों में घर में बाहर की मिट्टी और पानी ज्यादा आता है। इससे पायदान से स्मेल आने लगती है, लेकिन इसकी सफाई पर ज्यादा लोगों का ध्यान नहीं जाता है। ऐसे में आप ऐसे पायदान का इस्तेमाल करें जो पानी जल्दी सोख साथ ही इसे साफ भी करें।
घर की सफाई के लिए हफ्ते का एक पूरा दिन निकालना जरूरी नहीं है। रोजाना 10 से 15 मिनट निकालकर घर का कोई एक कोना साफ कर सकते हैं। ऐसा करने से घर साफ रहने के साथ ही सीलन की बदबू भी कम हो जाएगी।
Updated on:
10 Jul 2026 02:56 pm
Published on:
10 Jul 2026 02:56 pm
