11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aamir Khan: हनीमून के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे आमिर खान और गौरी स्प्राट? जानिए सिडनी, मेलबर्न की 5 खूबसूरत जगह के बारे में 

Australia and Sydney Honeymoon Destinations: ऑस्ट्रेलिया में हनीमून ट्रिप प्लान करने के लिए किन किन खूबसूरत जगहों को शामिल कर सकते हैं, आइए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Aamir Khan Honeymoon, Sydney Honeymoon Places,l

Aamir Khan Gauri Spratt/ image credit instagram/_sarojmahara_

Aamir Khan: अभिनेता आमिर खान ने 5 जुलाई 2026 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर गौरी स्प्रैट के साथ रजिस्टर्ड मैरिज कर तीसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस खास मौके पर सिर्फ परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और उनके बच्चे ही शामिल हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में आमिर खान अपनी पत्नी गौरी स्प्रैट, बेटे आजाद और गौरी के बेटे Quinn के साथ मेलबर्न पहुंचे हैं। ऐसे में अगर आपकी भी हाल ही में शादी हुई है और आप विदेश में हनीमून मनाने का प्लान बना रहे हैं, तो ऑस्ट्रेलिया के सिडनी और मेलबर्न की इन 5 खूबसूरत जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

बॉन्डी बीच (Bondi Beach)

बॉन्डी बीच ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में स्थित दुनिया के सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत समुद्र तटों में से एक है। यह अपनी सुनहरी रेत, सर्फिंग की लहरों और कैफे के लिए जाना जाता है। अगर आपको और आपके पार्टनर को बीच पसंद हैं, तो यह जगह आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

सिडनी हार्बर (Sydney Harbour)

सिडनी हार्बर सिडनी की सबसे मशहूर जगहों में से एक है। यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल ओपेरा हाउस अपनी अनोखी वास्तुकला के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहां आप क्रूज का आनंद लेने के साथ स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं और प्रसिद्ध हार्बर ब्रिज का शानदार नजारा देख सकते हैं।

डार्लिंग हार्बर (Darling Harbour)

डार्लिंग हार्बर सिडनी की सबसे फेमस जगहों में से एक है। यहां आप सी लाइफ सिडनी एक्वेरियम और वाइल्ड लाइफ सिडनी जू जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। अगर आपको शॉपिंग पसंद है, तो हार्बरसाइड जा सकते हैं। वहीं, शाम के समय कॉकल बे की शानदार लाइटिंग और आतिशबाजियों का आनंद भी ले सकते हैं।

ग्रेट ओशन रोड (Great Ocean Road)

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में स्थित ग्रेट ओशन रोड दुनिया की सबसे खूबसूरत कोस्टल ड्राइव में से एक है। करीब 244 किलोमीटर लंबी इस रोड पर समुद्र के किनारे और ट्वेल्व अपोस्टल्स (Twelve Apostles) की चट्टानों का शानदार नजारा आपके हनीमून को यादगार बना सकता है। ऐसे में आप इस जगह को भी अपने ट्रिप में शामिल कर सकते हैं।

यारा वैली (Yarra Valley)

ग्रेट ओशन रोड के साथ ही विक्टोरिया के मेलबर्न के पास स्थित यारा वैली भी घूमने जा सकते हैं। यह एक बेहद खूबसूरत और शांत जगह है। यारा वैली अपनी विश्व प्रसिद्ध वाइनरी, ताजा खाने-पीने की चीजों, हरे-भरे जंगलों और शानदार नजारों के लिए जानी जाती है। यहां आप लक्जरी रिसॉर्ट में ठहरने के साथ गाइड के साथ यारा वैली वाइन टूर का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य