लखनऊ

अपने यूपी की बहू थीं श्रीदेवी, लखनऊ में अटैंड की थी पहली दुर्गा पूजा

श्रीदेवी के निधन से फैंस में शोक की लहर, 12 मई को बेटी जाह्नवी कपूर के संग आना था लखनऊ
2 min read
Feb 25, 2018
sri devi

प्रशांत श्रीवास्तव, लखनऊ. बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की खबर से उनके फैन्स को बड़ा झटका लगा है। इस दुखद खबर को सुनकर कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है कि श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रही। श्रीदेवी का यूपी से भी खास कनेक्शन था। यूपी उनका ससुराल था। उनके पति बोनी कपूर मेरठ के रहने वाले हैं। श्रीदेवी के निधन की खबर के बाद पूरा प्रदेश सदमे में है।

लखनऊ में अटैंड की थी दुर्गा पूजा

श्रीदेवी ने साल 2013 में लखनऊ स्थित सहारा शहर में दुर्गा पूजा अटैंड की थी। सहारा प्रमुख सुब्रत राय सहारा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कई चर्चित लोगों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था ये उनकी पहली दुर्गा पूजा है। उन्‍होंने कभी कहीं भी दुर्गा पूजा उत्‍सव में शिरकत नहीं की है। वह कार्यक्रम में अपने पति बोनी कपूर के साथ आईं थीं।

बंगाली साड़ी में दिखी थीं श्रीदेवी

साल 2013 में बंगाली साड़ी में श्रीदेवी उस दुर्गा पूजा का आकर्षण का केंद्र रही थीं।उस दौरान खुद श्रीदेवी ने बताया था कि वह इससे पहले कभी भी दुर्गा पूजा में नहीं शामिल हुईं। श्रीदेवी ने कहा था कि मैं ऐसे परिवार से आती हूं, जहां परंपरा और संस्कृति को मानने वाला है, लिहाजा मुझे यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है।उनके मुताबिक, नवाबी नगरी में इस दुर्गा पूजा उत्‍सव में सिंदूर खेला में शिरकत करके उन्‍हें बहुत अच्‍छा लग रहा है। वह नवाबी नगरी से काफी यादें अपने साथ संजोकर ले गई थीं।

12 मई को बेटी जाह्नवी कपूर के संग आना था लखनऊ

मशहूर फैशन डिजाइनर अस्मां हुसैन ने बताया कि उनकी अभी 15 दिन पहले ही श्री देवी के मैनेजर से बात हुई थी। उन्होंने श्री देवी व उनकी बेटी जाह्नवी कपूर को 12 मई को होने वाले अस्मां हुसैन इंस्टिट्यूट के फैशन शो में शो स्टॉपर के तौर पर इनवाइट किया था। अस्मां के मुताबिक, श्री देवी की ओर से भी कन्फर्मेशन मिल गया था लेकिन शायद खुदा को ये मंजूर न था। वो हम सबको अचानक से अलविदा कह गईं।

जब श्री देवी बोलीं- पति बनाते हैं चाय

अस्मां हुसैन के मुताबिक, कुछ साल पहले सहारा श्री की बुक लॉन्चिंग कार्यक्रम में उनकी श्री देवी से मुलाकात हुई थी। इस कार्यक्रम में तमाम कॉमेडियंस भी आए थे। स्टेज पर एक कॉमेडियन ने श्री देवी से पूछा-क्या आपने सुबह उठकर कभी चाय बनाई है? तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- नहीं, मेरे पति मेरे लिए चाय बनाकर लाते हैं। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे। अस्मां हुसैन के मुताबिक, श्री देवी का जाना पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका है। वह लाखों महिलाओं की आइडल थीं।

सोशल मीडिया पर फैंस ने जताया शोक

श्री देवी की निधन की खबर मिलने के बाद सोशल मीडिया पर लखनवाइट्स भी उनके बारे में तमाम पोस्ट लिखकर दुख जता रहे हैं। लखनऊ के थियेटर कलाकार भी उनके आकस्मिक निधन से शोक है।

Published on:
25 Feb 2018 01:24 pm
Also Read
View All
‘2027 के लिए SP का मास्टरप्लान!’ आजम खान के सहारे मुस्लिम वोट बैंक को साधने में जुटे अखिलेश-शिवपाल

UP Election 2027: यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का नेताओं को सियासी होमवर्क, बोले- सोच-समझकर बोलें, बीजेपी को फायदा देने वाला बयान न आए

UP Police Kirti Chakra: तीन गोलियां लगीं, फिर भी नहीं छोड़ा मोर्चा, शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र, यूपी पुलिस में पहली बार

लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से 4 की मौत, क्रेन की मदद से निकाले गए मजदूर

‘मायावती मेरी बड़ी बहन हैं, उनका सम्मान हमेशा रहेगा’, BSP से छुट्टी के बाद बोले पूर्व मंत्री अनंत मिश्रा- जल्द लेंगे बड़ा फैसला