14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेना है तो इन बातों का रखें ध्यान

लखनऊ यूनिवर्सिटी के अंडर ग्रेजुएन कोर्सेज में दाखिले के लिए 19 मार्च से आवेदन किए जाएंगे।

2 min read
Google source verification
lu entrance

लखनऊ. लखनऊ यूनिवर्सिटी के अंडर ग्रेजुएन कोर्सेज में दाखिले के लिए 19 मार्च से आवेदन किए जाएंगे। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन दो अप्रैल से होंगे। एलयू की ओर से इस सत्र में होने वाले एडमिशन के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। एडमिशन प्रकिया नौ जुलाई तक पूरी किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। 10 जुलाई से कैम्पस में नया सत्र शुरू कर दिया जाएगा। वहीं इस बार सीसीटीवी की निगरानी में सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी।

19 मार्च से आवेदन

लखनऊ यूनिवर्सिटी के अंडर ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए 19 मार्च से आवेदन किए जा सकेंगे। ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। दाखिले के लिए अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। एक हजार रुपए लेट फीस के साथ 20 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए 25 अप्रैल को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे दो से सात मई के बीच प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी जबकि 21 मई को नतीजे आ जाएंगे। 11 से 25 जून के बीच काउंसिलिंग होगी।

पीजी के आवेदन दो अप्रैल से

वहीं एलयू में पीजी कोर्सेज में आवेदन दो अप्रैल से होंगे। दाखिले की अंतिम तिथि 10 मई है। एक हजार रुपये लेट फीस के साथ 15 मई तक आवेदन किए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र 25 मई को जारी किए जाएंगे। पीजी कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा 4 से 9 जून के मध्य होगी। बीपीएड, एमपीएड की प्रवेश परीक्षा 11 जून और एमएड की 12 जून प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित है। 25 जून को सभी परीक्षाओं को रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे।

यह है आवेदन शुल्क

कोर्स सामान्य शुल्क (रुपये) एससी/एसटी (रुपये)

यूजी - 800 400

पीजी - 1000 500

पीजी मैनेजमेंट- 1000 500

बीएलएड - 1600 800

बीपीएड, एमपीएड - 1600 800

एमएड - 1600 800

एमबीए में एडमीशन एक मार्च से

एमबीए और एमटीटीएम कोर्सेज में दाखिले के लिए स्टूडेंट्स को एलयू मैनेजमेंट एडमीशन टेस्ट (लुमेट) में शामिल होना होगा। इसके लिए अप्लीकेशन फार्म एक मार्च से मिलेंगे। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 2000 रुपये और एससी, एसटी के लिए 1000 रुपये निर्धारित किया गया है।

एडमिशन एग्जाम का प्रोग्राम

दो मई - एलएलबी (इंटीग्रेटेड )- दोपहर 2 से 3.30 बजे

तीन मई - बीएससी (गणित)- दोपहर 2 से 3.30 बजे

चार मई - बीए व बीए (ऑनर्स)- दोपहर 2 से 3.30 बजे

पांच मई - बीवोक (रेन्यूएबुल एनर्जी)- सुबह 9 से 10.30 बजे तक , बी.कॉम दोपहर 2 से 3.30 बजे तक

सात मई - बीसीए सुबह 9 से 10.30 बजे तक, बीएससी बायो दोपहर 2 से 3.30 बजे तक

आठ मई - यूजी मैनेजमेंट दोपहर 2 से 3.30 बजे तक

नौ मई - बीवीए, बीएफए सुबह 9 से 1 बजे, बीएलएड दोपहर 2 से 3.30 बजे तक

दस मई - डिप्लोमा इन फाइन आ‌र्ट्स सुबह 9 से 1 बजे तक