19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिरोजाबाद
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी
Play video

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी

नगला खंगर थाना क्षेत्र में हुए हादसे में तीस यात्री घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Google source verification

फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस बनने के बाद भले ही आगरा और लखनऊ के बीच की दूरी कम हो गई हो। लेकिन, इस एक्सप्रेस वे पर हादसों की संख्या में भी निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है। रविवार सुबह थाना नगला खंगर क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 30 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिला, पुरूषों के अलावा बच्चे भी शामिल हैं।

बिहार से जा रहे थे दिल्ली
थाना नगला खंगर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें 30 लोग घायल हो गए, चार की हालत गम्भीर है। सभी यात्री बिहार से दिल्ली जा रहे थे। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आ गई और हादसा हो गया। हादसे के दौरान बस में सवार अधिकांश यात्री जाग रहे थे। यात्रियों का कहना है कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ है। बस चालक ने पहले टाटा 407 को टक्कर मारी। उसके बाद कुछ दूर चलकर अनियंत्रित होकर पलट गई।

ये हुए हादसे में घायल
घायलो में रेखा, भाई राजा, रेखा की बेटी रीति, सोनी एक साल, अंजना 6 साल दिल्ली, अजीत कुमार, अनिल शर्मा, अजय शर्मा हाथरस , शिवशंकर, हेरान झा, अमर कांत झा, निर्मल झा, आरती, रिंकू, शिवम, मुकेश कुमार, सोनू, उषा देवी, संतोष, विक्रम, कनिका, नताशा, अमन, रौनक समेत करीब 15 अन्य यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।