
एसडीएम ज्योति मौर्य एक ऐसा नाम है जो इन दिनों चर्चा में लगातार बना हुआ है। उनके पति आलोक मौर्य लखनऊ के अस्पताल में भर्ती हैं, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आलोक लोगों से इलाज के लिए आर्थिक मदद मांग रहे हैं।
यूपी की पीसीएस अधिकारी एडीएम ज्योति मौर्य का नाम लंबे समय से सुर्खियों में बना हुआ है। वजह है एडीएम मैडम के उनके पति आलोक मौर्या के साथ चल रहे विवाद। विवाद के बाद ऐसी भी खबरें आईं कि दोनों के बीच एक बार फिर से सब ठीक हो गया है। लेकिन अब नया मोड़ देखने के लिए मिल रहा है। एसडीएम ज्योति के पति आलोक लखनऊ में भर्ती हैं और इंटरनेट पर मदद की गुहार लगा रहे हैं।
आलोक मौर्य सफाई कर्मचारी हैं। उन्होंने दिन रात मेहनत की और बीवी का स्पोर्ट किया, जिसके बाद ज्योति मोर्या एसडीएम बनीं। लेकिन अफसर बनने के बाद उन्होंने पति का साथ छोड़ दिया। आलोक अपनी बीवी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप भी लगा चुके हैं।
ज्योति मौर्य ने भी आलोक पर कुछ आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आलोक ने शादी के समय अपनी पहचान छिपाई।अधिकारी होने का झूठा दावा किया। साथ में दहेज प्रताड़ना के भी आरोप लगाए।
आलोक ने खुद अपना लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वो सीटी स्कैन मशीन पर नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'कृपया सभी दोस्तों और मीडिया बंधुओ से निवेदन है कि मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में अत्यधिक भीड़ ना लगे सामान्य जन के इलाज प्रभावित हो रहे हैं।' वो लोगों से आर्थिक मदद करने की भी गुहार लगा रहे हैं। आलोक ठीक होने के बाद मीडिया के सामने आकर सारी जानकारी उपलब्ध करवाएंगे।
वैसे कुछ दिनों पहले एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसे आलोक से जोड़ा जा रहा था। यह वीडियो यूपीएससी के इंटरव्यू का था। पर आलोक ने साफ कर दिया था कि उनका इस वीडियो से कोई कनेक्शन नहीं है।
आलोक मौर्य चाहते हैं कि वो ज्योति मौर्य के साथ बैठकर अपना आपसी मामला सुलझा लें। लेकिन ऐसा होने की संभावना कम दिख रही है क्योंकि ज्योति कड़े रुख दिखा रही हैं। अब इंतजार है तो कोर्ट के फैसले का।