लखनऊ

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद गरमाई प्रदेश की सियासत, कांग्रेस सांसद ने बताएं शेयर बाजार और एग्जिट पोल के संबंध 

Haryana Assembly Elections के नतीजे आने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है। प्रदेश के पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बयान आने शुरू हो गए हैं। आइये बताते हैं किसने क्या कहा 

2 min read
Oct 10, 2024
Sanjay Nishad, Ajay Rai and Imran Masood on Haryana Assembly Elections

Haryana Assembly Elections के नतीजे आने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीतिक गलियारे में गहमागहमी बढ़ गयी है। प्रदेश के पक्ष और विपक्ष के नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। प्रदेश के नेताओं ने हरियाणा विधानसभा चुनाव पर प्रतिक्रिया जाहिर की।

संजय निषाद ने क्या कहा ?

Haryana Assembly Elections के नतीजों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के नेता संजय निषाद ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं और संविधान की जीत है और संविधान के बारे में झूठ बोलने वालों और एडिटेड वीडियो के ज़रिए जनता को धोखा देने वालों की हार है। कांग्रेस जहां हारती है, वहां सवाल उठाती है और ईवीएम में गड़बड़ी का दावा करते हुए इस्तीफ़े की मांग करती है।

कांग्रेस सांसद ने क्या कहा ?

Haryana Assembly Elections के नतीजों के बाद ईवीएम पर सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि तकनीक ऐसी चीज नहीं है जिसे पकड़ा न जा सके और जिस चीज पर संदेह हो उसे खत्म कर देना चाहिए। जब तक ये ईवीएम रहेगी, इस पर इसी तरह के संदेह बना रहेगा। आगे उन्होंने कहा कि "एग्जिट पोल पूरी तरह से शेयर मार्किट से चलता हैं और शेयर मार्किट में लोगो का पैसा डूबता है, यह खेल पूरे देश में खेला जा रहा है।”

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने क्या कहा ?

Haryana Assembly Elections के नतीजों के पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हरियाणा में हमारी उम्मीदें सरकार बनाने की थीं और अगर ऐसा न हो पाने के पीछे कोई कमी या कारण रहे तो हम उन्हें ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य भी वर्तमान में सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार को हटाना है। यहां पूरी तरह से धोखाधड़ी हो रही है, जिसमें फर्जी एनकाउंटर, बलात्कार, लड़कियों की हत्या और अन्य आपराधिक गतिविधियां शामिल हैं।

Also Read
View All

अगली खबर