हरियाणा चुनाव में कांग्रेस की हार के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश यादव ने कहा, "हरियाणा चुनाव पर चर्चा अभी करना ठीक नहीं है। जब हम मिलेंगे तो चर्चा होगी। उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों कटेहरी (अंबेडकर नगर), करहल (मैनपुरी), मिल्कीपुर (अयोध्या), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर नगर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) पर उपचुनाव होने हैं। हालांकि, उपचुनाव का कार्यक्रम अभी घोषित नहीं हुआ है।