UP Congress: लखनऊ में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन समाप्त हो गया। पुलिस ने अजय राय को गिरफ्तार कर लिया है। आइये बताते हैं प्रदर्शन के मुख्य घटनायें।
UP Congress: लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का विरोध-प्रदर्शन प्रदेशाध्यक्ष अजय राय की गिरफ्तारी के साथ खत्म हो गया। कांग्रेस ने प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार को घुटनो पर लाने का दावा की थी लेकिन ये दावा उन्हें उल्टा पड़ गया और चंद घंटों में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन समाप्त हो गया।
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अविनाश पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस का विरोध-प्रद्रशन शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि हमें रोकने के लिए जो बैरिकेड यहां लगाए गए हैं, उन्हें हम किसी न किसी तरह तोड़ेंगे। हम आज विधानसभा में विरोध प्रदर्शन करने का अपना संकल्प पूरा करेंगे।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में शीतकालीन सत्र चल रहा है। कांग्रेस प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर, बहराइच हिंसा, संभल शाही जामा मस्जिद हिंसा, झांसी मेडिकल कॉलेज में आगजनी में हुई बच्चों की मौत, बेरोजगारी, महंगाई, किसानो के मुद्दे को लेकर विधासभा का घेराव के लिए प्रदर्शन कर रही थी।
लखनऊ में विधानसभा घेराव के समय अजय राय बेहोश हो गए। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय खुद बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। नीचे उतरे तो उनकी पुलिस से बहस हो गई। इसके बाद वो बेहोश हो गए। कार्यकर्ताओं ने उन्हें लिटाया। पानी छिड़का। तब जाकर वो होश में आए।
यह भी पढ़ें: प्रदर्शन के दौरान बेहोश हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
लखनऊ में राज्य सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकाल रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अजय राय की गिरफ्तारी के साथ ही कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगभग समाप्त हो गया।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर बहस और झड़प हुई। पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने में लगी हुई थी लेकीन कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा जाने के लिए अड़े हुए थे। इसी बीच कांग्रेस पार्षद ममता चौधरी की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस महिला नेताओं को खींचकर ले गई और गाड़ी में बैठाया।