समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा व लखनऊ में बुधवार को लखनऊ आए पार्टी के यूपी चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा पर हमला किया है।
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा व लखनऊ में बुधवार को लखनऊ आए पार्टी के यूपी चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा मुंगेरीलाल के हसीन सपनों में खोई हुई है इसलिए अगर वे यूपी में 82 सीटों पर भी जीत का दावा करने लगे तो कोई आश्चर्य नहीं होगा। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लखनऊ में आकर यह दावा किया था कि भाजपा उत्तर प्रदेश/लोकसभा चुनाव में पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़गी। सिर्फ यूपी में भाजपा 74 सीटें जीतेगी।
अखिलेश ने कहा यह-
समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पार्टी मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद उत्तर प्रदेश में प्रभारी इसलिए भेजा गया है कि कम से कम एक सीट तो बचा ली जाए। भाजपा नेतृत्व सन् 2019 के लिए मुंगेरीलाल के हसीन सपनों में खोया हुआ है इसलिए उत्तर प्रदेश में अगर वे 82 सीटों पर भी जीत का दावा करने लगे तो क्या आश्चर्य जबकि उत्तर प्रदेश में कुल जमा 80 लोकसभा की सीटें हैं।
भाजपा ने चुनावी वादों पर जनता से जो छल किया है-
उन्होंने आगे बताया कि समाजवादी पार्टी - बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन से भाजपा नेताओं के होश उड़े हुए हैं। उन्हें सूझ ही नहीं रहा है कि वे कैसे उत्तर प्रदेश में रोज-रोज दलदल में अपने पैर धंसने से बचा सके। भाजपा ने चुनावी वादों पर जनता से जो छल किया है उससे जनता अब उनको फिर कोई मौका देने को तैयार नहीं है। लोकतंत्र की इस सच्चाई का सामना करने का साहस भाजपा को जुटाना चाहिए।